फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police registered a case against two minors and others in Priyanshu death case

Narnaul: प्रियांशु की मौत के मामले में पुलिस ने दो नाबालिग सहित अन्य के खिलाफ किया केस दर्ज

Wed, 21 Dec 2022 01:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Dec 2022 01:43 PM IST
सार

मृतक की मां ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण से मिलकर शिकायत दी थी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सिटी थाना नारनौल में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Police registered a case against two minors and others in Priyanshu death case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के नारनौल में सातवीं कक्षा के छात्र प्रियांशु की मौत को लेकर नया मोड़ आ गया। पुलिस ने मृतक प्रियांशु की मां गीता देवी के बयान पर दो नाबालिग, उनके परिजन, प्रॉपर्टी डीलर, ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की मां गीता देवी ने अपने बेटे प्रियांशु की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई थी। इसको लेकर वह मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण से मिलीं और शिकायत दी थी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सिटी थाना नारनौल में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में गीता देवी निवासी हुडा सेक्टर नारनौल ने बताया कि उसका पति समुंदर सिंह बावल प्राइवेट कंपनी में काम करता है। 19 दिसंबर को पति अपनी ड्यूटी पर चला गया था जबकि वह निजी काम से रेवाड़ी गई हुई थी। उसने बताया कि घर पर उसका बेटा प्रियांशु अकेला था।
विज्ञापन


समुंदर सिंह ने बेटे प्रियांशु से लगभग 12.30 और एक बजे के बीच फोन पर बातचीत की थी तो उस समय वह दो बच्चों के साथ खेल रहा था। लगभग 3 बजे पति ने उसके पास फोन किया कि महेंद्र सिंह का फोन आया है कि उसके बेटे प्रियांशु की मिट्टी के साथ खेलते हुए मौत हो गई। सूचना पाकर समुंदर सिंह नागरिक अस्पताल में पहुंचा जहां पर उसका बेटा मृत अवस्था में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में जब वह और उसका पति मौके पर जाकर देखा तो वहां डेढ़ फुट का गहरा एक-डेढ़ फुट चौड़ा गड्ढ़ा मिला। उसने बताया कि डेढ़ फुट गड्ढ़े में 12 साल के बच्चे की दबकर मौत नहीं हो सकती। उसके बेटे की मौत दुर्घटना नहीं बल्कि योजना बद्ध तरीके से हत्या की गई है। उसने आरोप लगाया कि पुलिस सच्चाई सामने न लाकर तथ्य को छिपा रही है।

उसने बताया कि उनके घर के नजदीक नसीबपुर व नारनौल की सीमा पर कुछ लोगों ने मिट्टी का भरत करवाना शुरू किया और उस स्थान को कुछ प्रोपर्टी डीलर खरीद करना बयान करते हैं। इन प्रोपर्टी डीलर्स में से एक की कृषि भूमि पर लाला नामक व्यक्ति काश्त का कार्य करता है। लाला से लगभग 3-4 दिन पहले उसकी कहासुनी हो गई थी। उसने बताया कि वह एक सामाजिक संगठन एजेंसियों में काम करती है जो गरीब व बेशहरा बच्चों को पढ़ाते हैं और उन बच्चों को उपरोक्त लाला नामक व्यक्ति मारपीट कर रहा था, जिस पर उसने उन बच्चों की तरफदारी लेकर उन्हें बचाया था।


आरोप लगाया कि उस दिन लाला ने उससे गाली गलौज की और बाद में उनके घर के सामने कुड़ा करकट भी डाल दिया था। उसने शक जाहिर किया कि मुझे पूरा पूरा शक है कि मेरे बेटे को उसके साथ खेलने वाले बच्चों व उनके परिजनों या किसी अन्य व्यक्ति ने एक योजना बनाकर मारा है और इस हत्या के प्रकरण को ये सब लोग मिलकर एक दुर्घटना का रूप देना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed