{"_id":"171945576b270af4fc6a50013fcf5326","slug":"one-death-in-road-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-बाइक की टक्कर, दो की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार-बाइक की टक्कर, दो की मौत
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
एक बाइक और टूरिस्ट कार की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
वीरवार को दोपहर बाद करीब दो बजे राजस्थान के गांव ढाणी दोचाणा निवासी करीब 55 वर्षीय सूबे सिंह और खटोटी कलां निवासी मनीराम यादव बाइक पर सवार होकर खटोटी गांव से गोद बलाहा जा रहे थे। जब वे गांव के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही एक टूरिस्ट कार से उनकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
इस हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, मगर दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल के चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। गहली चौक पुलिस नागरिक अस्पताल नारनौल पहुंची और मृतकों के परिजनों को मामले की सूचना दी। शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा।
विज्ञापन