{"_id":"6717eb64a4f839821005fd7f","slug":"narnaul-ram-ram-spoke-to-the-woman-and-the-miscreants-snatch-the-jewellery-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: महिला से बोले जीजी राम-राम... और आभूषण लेकर भाग गए शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Narnaul: महिला से बोले जीजी राम-राम... और आभूषण लेकर भाग गए शातिर
Tue, 22 Oct 2024 11:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 22 Oct 2024 11:43 PM IST
सार
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे पहले भी शहर में इस प्रकार के मामले बीते दो माह घटित हो चुके हैं।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के नारनौल शहर में इन दिनों भगवान के नाम पर महिलाओं से बातचीत करते हैं और फिर उनके आभूषण लेकर फरार हो जाते हैं। बीते दो माह में इस तरह का तीसरा मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस शिकायत में नलापुर निवासी रीना देवी ने बताया कि वह सीएमडी मॉल में करीब दो साल से साफ सफाई का करती है। 21 अक्तूबर को वह काम करके सीएमडी मॉल से अपने घर जा रही थी।
विज्ञापन
वह जैसे ही सीएमडी मॉल से बाहर निकली तो उसे दो युवक मिले और उन्होंने कहा जीजी राम-राम और पानी पिलाने के लिए कहा तो उसने पानी की बोतल सीएमडी मॉल के अंदर से लाकर दे दी। उन्होंने कहा कि वह भोले भगवान के भक्त हैं और आपके घर में टोटा चल रहा है। आपकी समस्या को दूर कर देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने महिला का बातों में बहला फुसलाकर उसकी सोने व चांदी की अंगूठी, सोने के टॉपस और एक जोड़ी सोने की बाली उतरवा ली। इसके बाद बोले की भगवान का नाम लेकर 51 बार याद कर लो। उनके कहने पर महिला ने आंखें बंद कर भगवान का नाम लेने लगी। जब करीब एक मिनट बाद आंख खोली तो वह आभूषण और 100 रुपये लेकर भाग गए।