फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul news, five years, old, girl, rape, attempt, arrested

पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, काबू

Mon, 12 Dec 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Dec 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
narnaul news, five years, old, girl, rape, attempt, arrested
rape

विज्ञापन
नारनौल के एक मोहल्ले में रहने वाली करीब पांच वर्षीय बच्ची के साथ एक 65 वर्षीय पुरुष ने दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो आरोपी बच्ची को मौके पर छोड़ भाग गया। वहीं इस बारे में पीड़ित बच्ची के परिजनों ने महिला थाने में मामले की शिकायत दी। पुलिस ने बच्ची के परिजनों के बयान पर आरोपी पर मामला दर्ज कर  गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बच्ची की दादी ने बताया कि सुभाष नगर निवासी 65 वर्षीय बीरबल रविवार शाम को उनके घर पर आया था। वह अंदर चाय लेने के लिए चली गई। जब वह बाहर आई उसने देखा कि बीरबल बच्ची के साथ गंदी हरकतें कर रहा था। उसने उसे रोका तो वह फरार हो गया। परिजनों ने इसकी शिकायत महिला थाने में दी। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया। वहीं पुलिस ने बच्ची के बयान मजिस्ट्रेट के सामने करवाए व मेडिकल परीक्षण भी करवाया। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया था। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में नसीबपुर जेल भेज  दिया।
विज्ञापन


पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर सुभाष नगर निवासी बीरबल के खिलाफ चार पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है।
-उमेश बाला, एसएचओ महिला थाना, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed