फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul news, crime, narnaul academy owner, student rape, arrested, jind student

एकेडमी संचालक ने छात्र के साथ किया कुकर्म, गिरफ्तार

Sun, 03 Jul 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
narnaul news, crime, narnaul academy owner, student rape, arrested, jind student
crime

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में स्थित निजी एकेडमी के संचालक द्वारा एक नाबलिग लड़के के साथ कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। लड़के के परिजनों ने संचालक पर उनके बच्चे के साथ कुकर्म करने का आरोप लगाया है। बच्चा और उसका भाई जींद से यहां सैनिक स्कूल की कोचिंग के लिए एकेडमी में पढ़ने आया हुआ था और हॉस्टल में ही रहता था। एक महीने पहले संचालक ने मौका पर बच्चे के साथ कुकर्म कर दिया। बुधवार को उसके शुक्रवार को उसके परिजन जब यहां उससे मिलने आए तो उसने आपबीती बताई। पुलिस ने बच्चे के परिजन के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


मिली जानकारी के अनुसार जींद निवासी दो भाई महेंद्रगढ़ स्थित सिवाच एकेडमी में सैनिक स्कूल एवं नवोदय विद्यालय में प्रवेश की कोचिंग ले रहे थे। दोनों ही भाई हॉस्टल में रहते थे। बड़ा भाई(13) सैनिक स्कूल में 9वीं कक्षा और छोटा कक्षा छठी में नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए कोचिंग ले रहा था। गर्मियों की छुट्टियों से पूर्व एकेडमी के संचालक संदीप ने रात के समय बड़े भाई के साथ हॉस्टल में ही कुकर्म कर दिया। पीड़ित बच्चा गर्मियों की छुट्टियों में घर पर जाने के बाद परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने उस दौरान धैर्य रखते हुए एकेडमी के खुल जाने के बाद ही कार्रवाई करने का निर्णय लिया। 1 जुलाई को एकेडमी केे खुल जाने पर परिजन ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल करवाया। पीड़ित बच्चे के चाचा के बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। सिटी थाना इंचार्ज गुलाब सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed