फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul news, crime, municiapal corporation je, allegation, curruption

नप जेई पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Mon, 04 Jul 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
narnaul news, crime, municiapal corporation je, allegation, curruption
जेई - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ के कनीना में नगर पालिका कनीना में तैनात जेई अनूप सिंह के खिलाफ 5 पार्षदों, 3 ठेकेदारों तथा अन्य व्यक्तियों ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार को नगर पार्षद पूर्ण सिंह, राजेंद्र सिंह लोञढा, कर्णसिंह, राजरानी व नीलम के  पति महिपाल सिंह, ठकेदार कैलाशचंद, शादीराम, प्रकाशचंद, कबीर पंथी आश्रम  महेंद्रगढ के महाराज रामदास, गुवानी के महाराज मदन दास, लाली देवी, अरविंद  कुमार ने   शपथ पत्रों व शिकायतों की प्रतियां भी दिखाई जिनमें जेई पर भ्रष्टाचार, जान से मारने की धमकी, आय से अधिक संपति सहित विभिन्न आरोप जड़े। उन्होंने बताया कि  जिला उपायुक्त को भी आरोपी जेई की शिकायत की गई है।


ये कहना है आरोप लगाने वालों का
 करीरा वासी ठेकेदार कैलाश चंद ने जेई पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए है। नगरपालिका कार्य के टेंडर देने के नाम पर एक लाख रूपए बतौर रिश्वत ली ओर टेंडर भी नहीं लगवाया। शिकायत के माध्यम से कैलाश चंद ने जेई पर करीब 5 वर्ष की सर्विस के दौरान करीब 3 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया जिसकी शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक नारनौल से लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, गृह मंत्रालय, डीसी, आईजी, विजीलेंस ब्यूरो, डीजीपी आदि को भेजकर कार्रवाई की मांग की। कबीर पंथी आश्रम महेंद्रगढ के महाराज रामदास ने भी शपथ पत्र के माध्यम से बताया कि जेई ने पिस्तोल के दम पर आश्रम की 300 गज भूमि पर नाजायज कब्जा कर लिया। जिसकी शिकायत सीएम विडों सहित अधिकारियों को की गई है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने जेई पर धमकी देने का आरोप लगाया। ऐसे ही आरोपों के चलते इस जेई  करीब तीन माह पूर्व पहले भी सस्पेंड हो चुका है। लेकिन बाद में जुगाड़बाजी कर पेंडिग इंनक्वारी में बहाल हो गया। उक्त व्यक्तियों ने इस जेई पर राजनीतिक व्यक्तियों का संरक्षण प्राप्त होने का भी आरोप लगाया।  उन्होंने कहा कि राजनीतिक संरक्षण के चलते जेई को कनीना के अलावा अटेली नगरपालिका का अतिरिक्त चार्ज भी दे दिया गया है। इस बारे में जेई  से बात करनी चाही लेकिन उनका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed