फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   muder, surender

पत्नी से करता था अश्लील बातें, इसलिए कर दी हत्या

Wed, 24 Feb 2016 12:17 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Wed, 24 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन

क्षेत्र के पाथेड़ा गांव में हुए हत्याकांड के आरोपियों ने सोमवार रात को सदर थाने में समर्पण कर दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने दो अन्य के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। उसने पत्नी से अश्लील बातें करने पर ही हत्या की वारदात की थी।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में आरोपी युवक ने बताया कि एक युवक उसकी पत्नी सेेे फोन पर अश्लील बातें करता था। उसकी पत्नी ने कई बार उसको अश्लील बातें न करने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना। फिर उसकी पत्नी ने उसे युवक का नाम और पता बताया। 17 फरवरी की रात युवक किसी शादी में आया हुआ है। इसके बाद पत्नी के जरिए उसे फोन करवाकर एक कुएं पर बुलवा लिया गया। युवक वहां पहुंच गया।
विज्ञापन


इसके बाद उसने मौसी के दो लड़कों को भी वहां बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर शराब पी। शराब पीने के बाद तीनों ने मिल कर अश्लील बात करने वाले युवक को पीटना शुरू कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि मारा गया युवक 15 साल से राशन डिपो की सरकारी दुकान दुकान चलाता था। हत्या के बाद से तीनों फरार थे, इन तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए महेंद्रगढ़ थाना पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी। गिरफ्तारी के लिए जब पुलिस ने दबाव बनाया तो उक्त तीनों आरोपियों ने थाने में सरेंडर कर दिया।  पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed