फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   most wanted on production warant

मोस्ट वांटेड बदमाश को प्रोडेक्शन वारंट पर लिया

Mon, 18 Jan 2016 11:05 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Mon, 18 Jan 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन

नारनौल पुलिस जिले के गांव खैरोली निवासी मोस्ट वाटेंड इनामी बदमाश वीरेंद्र उर्फ   झूथर को दिल्ली से प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर आई है। उक्त बदमाश को दिल्ली पुलिस ने छह जनवरी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही स्थानीय पुलिस इसको प्रोडेक्शन वारंट पर लाने का प्रयास कर रही थी। इस मोस्ट वांटेड इनामी बदमाश के खिलाफ जिले में हत्या और हत्या की कोशिश के करीब आधा दर्जन मुकद्दमे दर्ज हैं। पुलिस ने इसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से इसे 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस बदमाश पर डीजीपी हरियाणा ने 5 लाख का इनाम घोषित किया हुआ था। वहीं वीरेंद्र का एक साथी विक्रम उर्फ पपला अभी फरार है। 16 नवंबर को पुलिस महानिरीक्षक रेवाड़ी ममता सिंह ने एक स्पेशल टीम गठित की थी। टीम को दोषी वीरेंद्र दिल्ली में कहीं छुपा होने की सूचना मिली। इस पर टीम ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल क्राइम ब्रांच को भी सूचित किया था।
विज्ञापन


छह जनवरी को दिल्ली पुलिस ने किया था गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस को 6 जनवरी को गुप्त सूचना मिली की यह जेतपुर कालंदी कुंज चौक रोड मदनपुर दिल्ली के पास है और एक वैगनार गाड़ी से कही जा रहा है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने दोषी की गाड़ी को रुकवाकर पकड़ने की कोशिश की तो वह पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई व मारपीट करके भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया तथा उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में दोषी के पास से दिल्ली पुलिस को एक रिवाल्वर व 6 गोली बरामद हुई। इसके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने अलग से मुकद्दमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईए पुलिस ने लिया प्रोडेक्शन वारंट पर
सीआईए पुलिस नारनौल ने उक्त मुलजिम को जिला महेंद्रगढ़ का मुलजिम होने पर प्रोडेक्शन वारंट पर लिया है। इसे सोमवार को एमजेड खान की कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने आरोपी को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।


पांच हत्याओं के मामले हैं दर्ज
ज्ञात रहे की यह मुलजिम जिला महेंद्रगढ़ का मोस्ट वांटेड अपराधी है। इसने  31 मार्च 2014 को महेश पुत्र राम वासी बिहारीपुर, 23 दिसंबर 2014 को संदीप पुत्र ग्यारसी लाल वासी खेरोली, 20 अगस्त 2015 को बिमला पत्नी  ग्यारसी वासी  खेरोली और 15 नवंबर 2015 को श्रीराम पुत्र गणेशी राम वासी  बिहारीपुर की हत्या करने में शामिल रहा है। पुलिस जल्द ही अन्य मुलजिमों को भी गिरफ्तार करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed