फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendergarh: SPO arrested with Rs 20 thousand bribe

महेंद्रगढ़: एसपीओ को 20 हजार रुपये रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार, 40 हजार रुपये की थी मांग

Fri, 12 May 2023 07:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 12 May 2023 07:01 PM IST
सार

चेक बाउंस के मामले में 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। जानकारी के अनुसार गांव मुडिया खेड़ा निवासी प्रदीप ने एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम को सूचना देकर बुलाया था। 

विज्ञापन
Mahendergarh: SPO arrested with Rs 20 thousand bribe
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में भ्रष्टाचार विरोधी गुरुग्राम की टीम ने एक एसपीओ को 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों काबू किया है। एसपीओ नारनौल के समन विभाग में कार्यरत है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव मुडिया खेड़ा निवासी प्रदीप ने एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम को सूचना देकर बुलाया था। प्रदीप ने कनीना-रेवाड़ी रोड पर बाबा बरखंडी नाम से मार्बल हाउस की दुकान की हुई है। कुछ दिन पूर्व प्रदीप द्वारा दिया गया चेक बाउंस हो गया था। इस मामले में समन विभाग नारनौल में कार्यरत एसपीओ श्याम सुंदर प्रदीप की दुकान पर समन देने पहुंचा था।
विज्ञापन


उसने चेक बाउंस के मामले में 40 हजार रुपये की मांग प्रदीप से की थी। प्रदीप कुमार द्वारा श्यामसुंदर को पांच हजार की राशि पहले दी जा चुकी थी और शेष 35 हजार रुपये वीरवार को देने थे। लेकिन उस समय प्रदीप के पास 20 हजार रुपये ही थे। बाकी सारे पैसे एक साथ देने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप ने इसकी शिकायत गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी थी। वीरवार देर शाम जैसे ही एसपीओ को 20 हजार रुपये दिए, उसी समय गुरुग्राम की टीम प्रभारी एवं निरीक्षक जयपाल ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और उन्हें अपने साथ गुरुग्राम कार्यालय ले गई। अब टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


निरीक्षक जयपाल ने बताया कि उन्हें एसपीओ द्वारा रिश्वत मांगने की सूचना कनीना निवासी युवक द्वारा दी गई थी। सूचना के आधार पर मौके से एसपीओ को हिरासत में लिया गया है। एसपीओ से 20 हजार की नकदी भी बरामद हुई है। इस मामले में पूछताछ के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed