फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   love on facebook, sex, crime, narnaul, girl

फेसबुक पर प्यार फिर शादी, फिर करवाया देह व्यापार

Wed, 08 Jun 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 08 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
love on facebook, sex, crime, narnaul, girl
फेसबुक पर प्यार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फेसबुक पर दोस्ती इतनी महंगी पड़ेगी, यह पंजाब निवासी एक युवती ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। उसने तो अपने प्रेमी के साथ शादी कर अपना घर बसाने के सपने देख रखे थे। अपना सब कुछ अपने प्रेमी के लिए छोड़कर पंजाब से महेंद्रगढ़ आई युवती की दर्दभरी दास्तां सुनकर शायद ही कोई युवती भविष्य में इस तरह का कदम उठायेगी। पहले तो उसे प्यार में ही धोखा मिला क्योंकि जिसके साथ वह सात जन्म तक साथ निभाने की कसमें खा रही थी, वो पहले से शादीशुदा था। फिर इसके उसके बाद जो हुआ, उसके सुनकर तो रूह कांप जाए। युवती को उसके प्रेमी से कथित पति बने व्यक्ति ने जब उसे देह व्यापार के दलदल में फंसा दिया तो उसका जीवन नरक बन गया। आखिरकार जब उसे इस नरक से निकल कर भागने का मौका मिला तो उसने एसपी के सामने सारी आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


पंजाब निवासी इस पीड़िता के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले के गांव झूक निवासी सतीश के साथ 2015 में फेसबुक पर दोस्ती हुई। डेढ़ महीने में ही यह दोस्ती प्यार में बदल गई। पीड़िता के अनुसार सतीश ने उसे कहा कि वह कुंवारा है और उससे शादी करना चाहता है। सतीश ने उसे अलवर बुलाया। युवती झांसे में आ गई और आरोपी सतीश से शादी करने के लिए अलवर पहुंच गई। जहां पर सतीश ने उसके साथ शादी की। 3 महीने अलवर रखने के बाद सतीश उसे महेंद्रगढ़ ले आया, जहां पर वह करीब 3 महीने तक एक गोदाम में रही। इसके बाद जनवरी 2016 में सतीश ने कहा कि उसके व्यापार में घाटा हो गया है और उसको भूखा मरने की नौबत आ गई है। आरोपी सतीश ने पीड़िता से कहा कि अगर वह उसके दोस्त से संबंध बनो ले तो उसे कुछ पैसे मिल जाएंगे। पीड़िता ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उसे पिटाई कर अपने दोस्तों के हवाले करते हुए होटल में भेज दिया। जहां पर पीड़िता के अनुसार मालड़ा सराय निवासी मलखान और गोद बलाहा निवासी मुकेश कुमार ने उसका रेप किया।
विज्ञापन


वहीं इस दौरान उसकी एक फिल्म भी बना ली गई। इस गैगरेप के बाद पीड़िता केे फिर से गोदाम में कैद कर दिया गया। इसी बीच पीड़िता मौका पाकर एक दिन आरोपी सतीश के घर जा पहुंची और इस दौरान सतीश ने उसे डरा-धमकाकर पंजाब जाने के लिए तैैयार कर लिया। जब वह पंजाब जाने लगी तो वह उसके पीछे से आया और माफी मांगते उसे उसके साथ ही रखने की बात कहने लगा। पीड़िता फिर से उसके झांसे में आ गई। इसके बाद ढाणी मौहल्ला निवासी एक औरत के पास सतीश उसे छोड़ गया। उक्त महिला ने उसे देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। यहां से मौका पाकर पीड़िता बच निकली और एसपी को इसकी शिकायत दी। जिस पर एसपी ने तुरंत मुकदमा दर्ज करके इन्क्वारी करने के आदेश दिये और कहा की दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाये, जो इस सेक्स स्केंडल में शामिल है उनकी जांच करके उनको भी गिरफ्तार किया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर महिला थाना नारनौल में धारा 323, 342, 376 डी, 420, 506, वेश्यावृत्ति अधिनियम 1956 और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए डीएसपी राजेश कुमार की अगुआई में महिला एसएचओ और सीआईए नारनौल की एक टीम ने आरोपी सतीश कुमार को व अजीत वासी मालडासराय को उनके गांव से ही गिरफ्तार किया। जिन्हें महेंद्रगढ़ न्यायालय में पेश करके आरोपी सतीश कुमार को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर और अजीत को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में एक महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ जारी है। पूछताछ में इस आरोपी महिला से सेक्स रैकेट से जुड़े और लोगों व महिलाओं के नाम का खुलासा होने की संभावना है। इसमे कई चोंकाने वाले नाम भी सामने आ सकते हैं
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed