फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kidnapping of child from home in Narnaul, dispute was going on between husband and wife

Narnaul: घर से बच्चे का अपहरण, पति-पत्नी में विवाद, 10 दिन पहले पत्नी घर छोड़कर चली गई थी मायके

Fri, 21 Jul 2023 11:59 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 21 Jul 2023 11:59 AM IST
सार

नारनौल में बच्चे को अज्ञात लोग उठाकर ले गए। मामले में शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। इसी के चलते उसकी पत्नी 10 दिन पहले आपसी विवाद से बिना बताए अपने मायके चली गई थी।

विज्ञापन
Kidnapping of child from home in Narnaul, dispute was going on between husband and wife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नारनौल के गांव कावी की ढाणी में स्थित एक घर में दादी के पास सो रहे बच्चे को अज्ञात लोग उठाकर ले गए। इसका आरोप बच्चे के ही मामा पर लगा है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर बच्चे के माता सहित तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। गांव कावी की ढाणी निवासी राकेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है।

विज्ञापन


इसी के चलते उसकी पत्नी 10 दिन पहले आपसी विवाद से बिना बताए अपने मायके चली गई थी तथा बेटा उसके मेरे पास ही था। 17 जुलाई को रात के करीब 11.30 से 12.00 बजे के बीच लगभग एक बाइक पर 3 व्यक्ति घर पर आए व दरवाजा कूदकर अंदर घर पर घुसकर उसके बच्चे को उठाकर ले गए। उसके बच्चे की उम्र 20 माह की है। कुछ देर बाद पड़ोसी कृष्ण कुमार ने फोन करके बताया कि तुम्हारे घर से बाइक गई है, जिस पर तीन सवारी थे।
विज्ञापन


जब उसने देखा कि उसका बच्चा दादी के पास नहीं था। उसने शोर किया तथा 112  नंबर पर फोन किया तथा पुलिस को सूचित किया। हम बच्चे को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन बच्चे का पता नहीं चला। उसने आरोप लगाया कि बच्चे का मामा अंकित गांव बिंदपुरा व उसके दो साथी उठाकर ले गए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल में जाकर पति ने की पत्नी से मारपीट, केस दर्ज
सिलापुर में ससुराल जाकर पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और जानलेवा हमला किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिलारपुर निवासी ममता यादव ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसका पति कुलदीप सैदपुर हाल अटेली वार्ड नंबर-6 में रहता है। वह 14 जुलाई को उसके घर सिलारपुर में आया और उस पर जानलेवा हमला किया। महिला ने बताया कि वह अपने मायके सिलारपुर गई हुई थी।


कुलदीप ने मुझे पीटकर रात को घर से निकाल दिया था, जिसकी शिकायत उसने 11 जुलाई को एसपी को दी थी। कुलदीप ने दो बार गांव सिलारपुर में आकर उसे मारने की नियत से उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की व बाल खींचकर मारपीट की। उसके पति ने उसका गला दबा दिया और गालियां देते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसकी सूचना 112 पर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed