{"_id":"63909a6bed8fb61b666a5e4b","slug":"jail-dsp-son-assaulted-by-unknown-people-in-narnaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल: जेल डीएसपी के बेटे से अज्ञात लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नारनौल: जेल डीएसपी के बेटे से अज्ञात लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
Wed, 07 Dec 2022 07:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 07 Dec 2022 07:21 PM IST
सार
पीड़ित ने उक्त घटना की शिकायत महावीर चौकी पुलिस में दी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Girl's relatives beaten up
विस्तार
नारनौल जेल डीएसपी के बेटे के साथ बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। महावीर चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में अवनीश कुमार ने बताया कि उसके पिता जिला जेल में डीएसपी पद पर कार्यरत हैं। वह जिला जेल परिसर में अपने पिता सरवर सिंह के रहता है। मंगलवार सायं करीब सात बजे वह सब्जी लेने के लिए बाजार गया था।
विज्ञापन
वापस आते समय तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी गाड़ी का पीछा किया। जैसे ही वह जेल के गेट के पास पहुंचा तो उक्त व्यक्तियों ने उसकी गाड़ी की खिड़की खोल कर उसके साथ मारपीट की और डंडों से गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान उक्त लोगों ने गाड़ी की चाबी भी चुरा ली। इसके बाद पीड़ित ने उक्त घटना की शिकायत महावीर चौकी पुलिस में दी।
विज्ञापन