फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In Narnaul, Narnaul News, two arrest, wine

41 पेटी अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Sun, 10 Jul 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
In Narnaul, Narnaul News, two arrest, wine
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
नारनौल।  नारनौल सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात्रि को गांव मांदी के पास अवैध शराब  से भरी बुलेरो गाड़ी को चालक धर्मबीर व सोनू वासी कालबा को गिरफ्तार करने  में सफलता हासिल की है। आरोपियों को शनिवार को नारनौल न्यायालय पेश किया गया,  जहां से दोनों आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस  अधीक्षक नारनौल हामिद अख्तर को शिकायत मिली थी कि गांव कालबा की पहाड़ियों  में चोरी छिपे अवैध शराब बेची जा रही है और यह अवैध शराब नारनौल से जा रही  है। इस पर पुलिस अधीक्षक ने सदर थाना एसएचओ को पकड़ने के आदेश दिए। इसके बाद थाना सदर एसएचओ शिव  कुमार, एएसआई रामानंद व पुलिस स्टाफ  ने शुक्रवार रात्रि को मांदी गांव की  नदी में नाका लगाया। इसी दौरान एक बुलेरो गाड़ी नारनौल रोड की तरफ  से आती  हुई दिखाई दी। जिसको रुकवाकर चैक किया गया तो गाड़ी शराब से भरी थी। गाड़ी  में कुल देशी व अंग्रेजी की 31 व 10 बीयर की पेटी थी। पुलिस ने बुलेरो  चालक धर्मबीर व सोनू निवासी कालबा से शराब के बिल मांगे तो उनके पास नहीं  मिले। जिस पर पुलिस ने अवैध शराब की गाड़ी व शराब को कब्जे में लेकर दोनों  व्यक्तियों के खिलाफ  शराब अधिनियम के तहत सदर थाना नारनौल में मुकद्दमा  दर्ज करके गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश  किया, जहां न्यायालय ने दोनों को जमानत पर छोड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed