फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   electric, shop, stolen, police, case,

दुकान में सेंधमारी कर तीन लाख का सामान चोरी

Fri, 13 Jan 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
electric, shop, stolen, police, case,
दुकान से लाखों का सामान चोरी
नांगल चौधरी में अज्ञात चोरों ने एक इलेक्ट्रानिक की दुकान में सेंधमारी कर करीब तीन लाख का सामान चुरा लिया। पीड़ित दुकानदार की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया तथा आरोपियों की खोजबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार नारनौल रोड पर फॉरेस्ट कार्यालय के पास ढाणी बाया निवासी सूरजभान की इलेक्ट्रानिक की दुकान है जिसमें वह बिजली उपकरण बिक्री के अलावा रिपेयर का कार्य करता है। बुधवार की रात करीब आठ बजे दुकान को बंद करके घर गया हुआ था। वीरवार को सुबह पड़ोसी दुकानदार ने ताला टूटने की सूचना दी। 7 बजे घटना स्थल पहुंचे पीड़ित ने नुकसान का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि सामने की दुकान रात्रि करीब 12 बजे तक खुली रहती है। तब तक दुकान सुरक्षित देखी गई है। आशंका जताई की एक बजे के बाद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित ने बताया कि चोर उसकी दुकान से 10 मोटर, 40 किलोग्राम से अधिक तार व अन्य उपकरण चोरी कर ले गए। जिनकी बाजार में तीन लाख से अधिक कीमत आंकी गई है। थाना प्रभारी शफीउद्दीन ने बताया कि दुकानदार की शिकायत पर चोरों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed