फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   dumper, death, police, protest

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 01 Mar 2016 10:50 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Tue, 01 Mar 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
dumper, death, police, protest

डंपर की चपेट में आन से मंगलवार को गांव रोपड़ सराय के युवक की मौत हो गई। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने गांव बायल की ओर जाने वाली सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर जाम को खुलवाया।

विज्ञापन


मंगलवार की शाम करीब 4.30 बजे 17 वर्षीय सरजीत पुत्र ख्यालीराम साइकिल से गांव पाचनौता से अपने गांव रोपड़ सराय जा रहा था कि जैसे ही वह भोपिया की ढाणी के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साएं ग्रामीणों ने नया गांव से बायल जाने वाली सड़क पर शव रख जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि ओवरलोड डंपरों के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। जिन पर रोक लगाने के लिए वे कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जाम की सूचना पाकर निजामपुर पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद मौके पहुंचे डीएसपी राजेश कुमार हेड क्वाटर ने ग्रामीणों को जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान करने का
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्वासन देकर जाम को खुलवाया।
गौरतलब है 24 फरवरी को भी नियाजलीपुर से बायल सड़क मार्ग पर डंपर की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई थी। उस समय भी गुस्साएं ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं का विरोध जताया था। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क मार्ग पर डंपर क्रेशर जोन से  पत्थर, रोड़ी व बजरी आदि लेकर जाते है और समय बचाने के चक्कर में यातायात नियमों की अवहेलना करते हुए तेज गति से वाहन चलाते है। इसी लापरवाही से इस सड़क पर पिछले 4 महीनों में करीब 8 से 9 दुर्घटनाएं हो चुकी है। जिसमें अनेक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके लिए ग्रामीणों ने बार-बार पुलिस प्रशासन से बायल में पुलिस चौकी स्थापित करने की गुहार लगा चुके है, लेकिन अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। इस मौके पर नांगल चौधरी एसएचओ राजकरण व पुलिस चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed