{"_id":"ba77b03c96e1d3a0b18d24307e4a2d42","slug":"death-suspected-condition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Thu, 03 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सुराणा में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला ने आत्महत्या की है, जबकि मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि महिला की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।
विज्ञापन
गांव सुराणा निवासी एक व्यक्ति के अनुसार वह डंपर चालक है। बुधवार दोपहर उसने और उसकी पत्नी ने चाय पी। इसके बाद वह उसको खाना बनाने की कहकर सो गया। वह जब उठा तो उसकी पत्नी उसे नहीं मिली। तलाश करने पर गांव के किसी ने बताया कि उसकी पत्नी खेतों के पास नहर में झाड़ियों में फंसी हुई है। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद महिला को बाहर निकाल कर उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन