{"_id":"34fd3d544a8d7af76533362731a9089c","slug":"death-in-debt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान व्यक्ति ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज से परेशान व्यक्ति ने दी जान
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज के दबाव में आकर बलाना निवासी एक व्यक्ति ने जहर खाकर जान दे दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पत्नी सरिता के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी सरिता ने बताया कि रविवार को वह किसी काम से बाहर गई हुई थी, जब वह घर लौटी तो पति घर पर नहीं मिला। जब वह देर रात तक घर नहीं आया तो उसने परिजनों को इसकी सूचना दी। जिस पर रात से ही परिजन कृष्ण कुमार को ढूंढने में जुट गए, सोमवार की सुबह कृष्ण सरसों के खेत में पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन
परिजनों ने सामान्य अस्पताल में लेकर आए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी सरिता ने अपने बयान में बताया कि कोई उसके पति पर पैसे के लिए दबाव बना रहा था, जिसके चलते वह कुछ दिनों से परेशान था। इसी परेशानी में उसने ये कदम उठाया है।
विज्ञापन