{"_id":"5749deb04f1c1b544b690d83","slug":"dead-body-hotel-and-road-love-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मिले युवक और युवती के शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में मिले युवक और युवती के शव
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 28 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
युवक और युवती के शव मिले
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अलग-अलग जगहों से शनिवार की शाम युवक और युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। चर्चा है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने जहर खाकर जान दी है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शनिवार की शाम चार बजे पुलिस को गांव लहरोदा स्थित पहाड़ी के पास मुख्य सड़क मार्ग पर युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त मोहल्ला रावका निवासी 21 वर्षीय योगेश के रूप में की है। वहीं दूसरी ओर शाम छह बजे पुलिस को रेवाड़ी रोड स्थित एक निजी होटल के कमरे से लड़की का शव होने की सूचना मिली। सूचना पाकर डीएसपी महेश कुमार और शहर थाना प्रभारी साधू राम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। लड़की भी जिले के किसी क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस को युवती के शव के पास से योगेश का आईडी प्रूफ भी मिला है। जिसके आधार पर पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा।
क्या कहना है पुलिस का
महावीर चौकी प्रभारी युद्धबीर सिंह ने बताया कि होटल के रिकार्ड के अनुसार युवक और युवती ने शनिवार सुबह रेवाड़ी रोड स्थित एक निजी होटल में कमरा लिया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे लड़का होटल से चला गया। जिसके बाद करीब चार बजे पुलिस के पास लहरोदा की पहाड़ी के नजदीक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। कुछ देर बाद होटल में लड़की के शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। छानबीन के दौरान पुलिस को लड़की के शव के पास से योगेश का आईडी प्रूफ मिला है। इसके अलावा लड़की के मार्कशीट और अन्य कागजात भी बरामद हुए है। युवक और युवती ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जान दी है।