फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cyber thugs cheated lakhs of rupees by pretending to earn while sitting at home from a girl Student

Cyber Fraud: साइबर ठगों ने छात्रा को झांसा देकर उसके पिता के खाते से उड़ाए 17.48 लाख रुपये

Fri, 30 Sep 2022 02:29 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 30 Sep 2022 02:29 AM IST
सार

घर बैठे कमाई का विज्ञापन देख छात्रा ने एप डाउनलोड किया था। अधिक पैसे कमाने के चक्कर में वह ठगी का शिकार होती गई। 

विज्ञापन
Cyber thugs cheated lakhs of rupees by pretending to earn while sitting at home from a girl Student
cyber fraud - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना क्षेत्र में घर बैठे कमाने के लालच में गुरुग्राम स्थित विश्वविद्यालय की बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने अपने पिता के खाते 17 लाख 48 हजार 179 रुपये की चपत लगवा दी। इंस्टाग्राम पर घर बैठे पैसे कमाएं का विज्ञापन देखकर कनीना कस्बे की रहने वाली छात्रा ने लिंक पर क्लिक किया तो उसे एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया। उसने जब एप डाउन लोड किया तो साइबर ठगों ने छात्रा के पूर्व सैनिक पिता के खाते से अलग-अलग माध्यम से आठ बार में उक्त धनराशि निकाल ली।

विज्ञापन

 
पीड़ित छात्रा ने नारनौल साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसका मोबाइल नंबर पिता के बैंक खाता से जुड़ा है। 28 जुलाई को इंस्टाग्राम पर घर बैठे पैसे कमाएं का विज्ञापन देखा। उसपर क्लिक किया तो वह व्हाट्सएप नंबर से कनेक्ट हो गया। उसके बाद व्हाट्सएप पर एक एप्लीकेशन डाउनलोड करने का लिंक आया।
विज्ञापन


एप्लीकेशन डाउनलोड करने पर 100 रुपये का रिचार्ज करने का मेसेज आया। 29 जुलाई को 100 रुपये का रिचार्ज किया उसके बाद उसको कुछ निर्देश पूरे करने की बात कही गई। पहले 240 रुपये मिले जिसके बाद टेलीग्राम की एक आईडी दी गई जिसमें बताया कि आगे की सभी जानकारी इस आईडी के माध्यम से मिलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Cyber Fraud: युवती ने वाट्सएप पर की दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो बनाकर पूर्व सैनिक से ठगे 10.60 लाख रुपये

इसके बाद साइबर ठगों ने 500 रुपये का रिचार्ज करने का संदेश भेजकर 500 से 1500 रुपये कमाने का झांसा दिया। 500 रुपये का रिचार्ज करने के बाद ठगों ने उसे 1530 रुपये की धनराशि भेज दी। इसके बाद एक हजार रुपये का रिचार्ज करने पर बड़ी राशि मिलने का लालच दिया गया। उसे 816740 रुपये कमाने का लालच दिया गया।  


साइबर ठग ने बड़ी राशि ट्रांसफर करने का हवाला देते हुए पहले 1 लाख 85 हजार रुपये और डलवा लिए। उसके बाद अकाउंट में कोई दिक्कत आने का बहाना बनाया। दूसरी बार में 195764 रुपये का रिचार्ज करा लिया। तीसरी बार 178701 रुपये का रिचार्ज कराया गया।

करीब आठ बार में छात्रा को साइबर ठग ने कुल 1748179 रुपये की राशि की चपत लगा दी। आखिरी पेमेंट 23 अगस्त को की गई थी। पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसके पिता वर्ष 2019 में सेना से सेवानिवृत्त होकर आए हैं। पिता के अकाउंट से ही उन्होंने सारे लेनदेन किए हैं। ठगी का अहसास होने पर साइबर थाना नारनौल में शिकायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed