फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cyber thugs cheated ex-serviceman of lakhs of rupees by making obscene video in Mahendragarh

Cyber Fraud: युवती ने वाट्सएप पर की दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो बनाकर पूर्व सैनिक से ठगे 10.60 लाख रुपये

Thu, 29 Sep 2022 10:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 29 Sep 2022 10:02 PM IST
सार

पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित पूर्व सैनिक ने बताया कि साइबर ठगों के गिरोह ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए पैसे भेजने का दबाव भी बनाया। इस गिरोह में पांच-छह लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
Cyber thugs cheated ex-serviceman of lakhs of rupees by making obscene video in Mahendragarh
cyber fraud - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना कस्बा निवासी एक पूर्व सैनिक ने साइबर थाने में शिकायत देकर एक युवती पर 10 लाख 60 हजार छह सौ रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पूर्व सैनिक की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने ठगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित पूर्व सैनिक ने बताया कि डेढ़ माह पहले रात 12 बजे उसके फोन पर एक युवती ने व्हाट्सएप काल की थी। उसने अपना नाम प्रिया तिवारी बताया। अश्लील वीडियो बनाकर प्रिया तिवारी ने उसे वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल किया। इसके बाद विक्रम गोस्वामी नाम के व्यक्ति ने कॉल कर खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर बताया अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए उसे गालियां दी धमकाया। वीडियो वायरल होने पर छह साल की सजा का भय दिखाया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : जुगाड़ पर एक्शन: अब हरियाणा की सड़कों पर दिखा तो होगा जब्त, हाईकोर्ट का सरकार को आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पूर्व सैनिक ने बताया कि साइबर ठगों के गिरोह ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए पैसे भेजने का दबाव भी बनाया। इस गिरोह में पांच-छह लोग शामिल हैं जो अलग-अलग कॉल कर कड़ी जोड़ने का काम करते हैं। सभी ने फोन कर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने का भय दिखाते हुए इसे रोकने के लिए अलग-अलग खाता नंबरों में पैसे डालने की बात कही।

साइबर ठगों ने अलग-अलग माध्यम से 10 लाख 60 हजार 600 रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित ने बताया कि ठगों ने एक बार सर्वोत्तम कुमार के नाम से बैंक का अकाउंट का नंबर दिया। इसके बाद संतोष कुमार नाम का अकाउंट नंबर दिया। इन खातों में रुपये डलवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed