फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cash Stolen from bag of man in PNB on Mahendragarh Road in Narnaul

Narnaul Crime: पास बुक में एंट्री करवाते व्यक्ति के बैग से निकाले 1.96 लाख रुपये, महिलाओं ने की वारदात

Tue, 22 Nov 2022 12:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 22 Nov 2022 12:10 PM IST
सार

बहरोड राजस्थान के गांव जटगांवडा निवासी हरिराम ने बताया कि उसका बचत खाता कोर्ट रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे उसने बैंक से दो लाख रुपये निकलवाए।

विज्ञापन
Cash Stolen from bag of man in PNB on Mahendragarh Road in Narnaul
नांगल चौधरी में चोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

नारनौल में महेंद्रगढ़ रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पासबुक की एंट्री करवाने आए व्यक्ति के बैग से अज्ञात महिलाओं ने लाखों रुपये की नकदी निकाल ली। पीड़ित ने इसकी शिकायत महावीर चौकी पुलिस में दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बहरोड राजस्थान के गांव जटगांवडा निवासी हरिराम ने बताया कि उसका बचत खाता कोर्ट रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे उसने बैंक से दो लाख रुपये निकलवाए। इसके बाद वह दो हजार रुपये दो नोट बैंक से बदली करवाने लग गया। इसके बादा बैंक पास बुक में एंट्री करवाने में लग गया। उसी दौरान दो अज्ञात महिलाएं, जो उसका पीछा कर रही थी, ने उसके रुपये वाले बैग से कुल एक लाख 96 हजार रुपये चोरी कर ले गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में देते हुए उक्त महिलाओं की तलाश कर नकदी बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नांगल चौधरी में चार घरों से लाखों के जेवर और नगदी चोरी 
नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव धोलेड़ा में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने 4 घरों में सेंधमारी कर लाखों रूपये की नगदी व जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है। 4 घरों में से 2 मकान मालिक घर से बाहर अन्य किसी जगह पर रहते है। जिस कारण चोरी का आंकलन उनके आने के बाद ही हो पाएगा। चोरी की सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नरेश पुत्र महेंद्र सिंह के घरवालों ने बताया कि चोर करीब पांच लाख रुपये के जेवरात के साथ कुछ नकदी भी चोरी कर ले गए हैं। दूसरी चोरी जयसिंह के घर में हुई है जो अपने बच्चों सहित नारनौल में रहता है, उनके आने के बाद ही पता लग पाएगा कि कितना नुकसान हुआ है। तीसरा संदीप पुत्र हरद्वारी लाल के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने घर में रखे सामान को इधर-उधर बिखेर दिया लेकिन कुछ ना मिलने के कारण चोरों को खाली हाथ यहां से लौटना पड़ा। चौथा महेंद्र भी अपने बच्चों सहित बाहर रहता है। घर को बंद देखकर चोर चोरी करने घुस गए थे। लेकिन अभी तक चोरी से नुकसान का आंकलन नहीं हुआ हैं। महेंद्र के घर आने पर ही पता लगेगा कि घर से चोरों ने क्या-क्या चोरी किया है। 


चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में फैली दहशत
सर्दी शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की वारदात बढ़ गई हैं। इससे लोगों और पशुपालकों को डर सताने लगा है। अधिकतर वारदात में चोर बंद मकानों और मकान के बाहर बने कमरों को निशाना बना रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed