फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   buried body of a newborn was found in Sareli village of Narnaul

Narnaul: सरेली गांव में मिला नवजात का दबा शव, पास में रखी थी अगरबत्ती और तेल की शीशी

Mon, 24 Mar 2025 12:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनाैल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनाैल Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 24 Mar 2025 12:08 PM IST
सार

सरेली निवासी शेर सिंह रविवार को बकरियों को चराने पहाड़ के पास ले गया था। वहांं उसने देखा कि एक जगह मिट्टी खुदी हुई है और उसके ऊपर कंटीली झाड़ी रखी है।

विज्ञापन
buried body of a newborn was found in Sareli village of Narnaul
नवजात का शव मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल के निजामपुर क्षेत्र के सरेली गांव में एक बच्ची का शव मिला है। शव के पास अगरबत्ती व तेल भी रखा हुआ था। बकरी चरवाहे ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में रखवाया।
विज्ञापन



पुलिस शिकायत में सरेली निवासी शेर सिंह ने बताया कि वह गांव में पंचायत की तरफ से सफाई कर्मी लगा हुआ है। रविवार को छुट्टी होने की वजह से वह अपनी बकरियों को चराने के लिए पहाड़ के पास गया था। बकरियों को चराते समय देखा कि एक जगह ताजा मिट्टी खुदाई करके कुछ दबाकर ऊपर कंटीली झाड़ी लगा रखी है। उसके पास एक छोटा कंबल और एक कपड़ा चुन्नी, तेल की शीशी, एक अगरबत्ती का खाली पैकेट दिखाई दिया। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खुदाई करवाई। गड्ढे में एक नवजात बच्ची का शव मिला। पुलिस ने चरवाहे की शिकायत पर शव को बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed