फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Blackmailed by making obscene video of student in Narnaul of Haryana, grabbed money

नारनौल: वीडियो कॉल कर छात्र का बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर हड़पी दो लाख से अधिक की राशि

Thu, 04 Aug 2022 11:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 04 Aug 2022 11:12 PM IST
सार

काल करने वाले ने छात्र को शौचालय में जाकर वीडियो कॉल करने के लिए कहा। उसने शौचालय में जाकर वीडियो कॉल का जवाब देना शुरू किया तो उसके सामने एक महिला का अश्लील वीडियो चला दिया और स्क्रीन की रिकॉर्डिंग कर ली।

विज्ञापन
Blackmailed by making obscene video of student in Narnaul of Haryana, grabbed money
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के नारनौल शहर के एक व्यक्ति ने फर्जी अश्लील वीडियो बना कर बेटे को ब्लैकमेलिंग कर रुपये ऐंठने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी है। एसपी के आदेश पर साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में शहर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसका छोटा पुत्र छात्र है और व्यापार में उसका हाथ बंटाता है। पिछले कुछ दिन से वह तनाव में है। जब कारण जानने का प्रयास किया तो उसने बताया 14 जुलाई की रात उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आया।
विज्ञापन


उसे स्वीकार कर लिया और फिर फेसबुक पर संदेश प्रेषित करने वाले ने फोन नंबर मांगा तो उसने दे दिया। कुछ समय बाद उसके पुत्र के पास वाट्सअप वीडियो कॉल आई। काल करने वाले ने पुत्र को शौचालय में जाकर वीडियो कॉल करने के लिए कहा और जब उसने शौचालय में जाकर वीडियो कॉल का जवाब देना शुरू किया तो उसके सामने एक महिला का अश्लील वीडियो चला दिया गया और इसकी स्क्रीन की रिकॉर्डिंग कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय बाद अश्लील वीडियो बनाकर भेजा और 2 लाख 50 हजार रुपये की मांग की। न देने पर वीडियो को फेसबुक व यूट्यूब पर चलाने और जान से मारने की धमकी दी। पुत्र ने आरोपी के बताए नंबरों 118100 व 95830 रुपये भेजे। ब्लैकमेलर 14 जुलाई से 18 जुलाई के दौरान उसके पुत्र से कुल 213930 रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed