फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bike rider snatches gold chain and coil from woman in Narnaul

Narnaul: महिला से बाइक सवार ने सोने की चेन व कुण्डल झपटे, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Wed, 05 Apr 2023 11:01 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 05 Apr 2023 11:01 AM IST
सार

नारनौल झपटमारी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही। इसी कड़ी में सेक्टर एक में परिचित के घर के बाहर खड़ी महिला से बाइक सवार ने सोने की चेन और कुण्डल झपट कर फरार हो गए।

विज्ञापन
Bike rider snatches gold chain and coil from woman in Narnaul
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल के सेक्टर एक में परिचित के घर के बाहर खड़ी महिला से बाइक सवार ने सोने की चेन और कुण्डल झपट कर फरार हो गए। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज़ किया हैं। रेवाड़ी के सेक्टर 18 निवासी बिमला यादव ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि वह 4 अप्रैल को अपने पति प्रो. शमशेर सिंह यादव के साथ पिलानी जा रही थी। उसके पति को भिवानी बोर्ड के जॉइंट सचिव डॉ पीके शर्मा मकान न 802 सेक्टर-1 नारनौल से कुछ कार्य था।

विज्ञापन


सफेद रंग की थी बाइक
वह उनके साथ प्रथम मंजिल पर चले गऐ। वह अपनी कमर की समस्या के कारण सीढी नहीं चढ़ पाई और गेट पर ही चबुतरी पर बैठकर उनका इन्तजार करने लग गई। इतने में मोटरसाइकिल पर तीन लड़के आए और मोटरसाइकिल साइड में खडी करके दो लड़के उस पर बैठे रहे और एक उतरकर आया तथा उसकी सोने की चैन व कान के कुंडल छीनकर भाग लिया। मोटरसाइकिल सफेद रंग की थी। लड़के ने महरूम रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। उसका एक कुण्डल वही गिर गया था, जो गेट के रैम्प पर मिल गया था।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुआ मामला
सोने की चैन और कुण्डल झपटी का मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। इसमें बाइक सवार युवक जाते नज़र आप रहा हैं। पुलिस उनकी पहचान में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed