{"_id":"5867eee04f1c1bd606eec06f","slug":"bank-manager-crime-police-fraud-narnaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी मैनेजर को न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी मैनेजर को न्यायिक हिरासत में भेजा
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
राव तुलाराम चौक पर स्थित पटियाला बैंक में गबन के आरोपी राजबीर सिंह का साथ देने वाले आरोपी मैनेजर भीम सिंह सूठवाल को पुलिस रिमांड के बाद शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी मैनेजर से पुलिस ने कुछ बातें उगलवाई हैं लेकिन पुलिस उसे अभी सार्वजनिक नहीं कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मामले में संलिप्त होने की बात कबूली है। इसके अलावा बैंक दो और मैनेजर से पूछताछ चल रही है।
गौरतलब है कि राव तुलाराम चौक पर स्थित पटियाला बैंक के हेड कैशियर राजबीर सिंह पर करीब पांच करोड़ रुपये का गबन किया था। राजबीर यह गबन 2009 से करता आ रहा था लेकिन उसका खुलासा अक्टूबर माह में हुआ है। राजबीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसने पांच दिन के रिमांड पर अन्य बैंक मैनेजरों के नाम का खुलासा किया था। उनमें से भीम सिंह सूठवाल एक है। भीम सिंह हुडा सेक्टर नारनौल का रहने वाला है, अभी उसकी पोस्टिंग पंजाब के पटियाला जिले में है। पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है।
वर्जन:
आरोपी को पुलिस ने शनिवार की सुबह न्यायालय में पेश किया था। वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत मिली है। आरोपी गबन मामले में संलिप्त होने की बात स्वीकार कर ली है। मामले में कुछ बातें निकलकर सामने आई हैँ जो कार्रवाई होने के बाद ही बताई जाएगी। -- बिरम सिंह-डीएसपी महेंद्रगढ़।