फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Attack on grandfather by grandson got for greed of grabbing property in Narnaul

Narnaul: पोते का संपत्ति हड़पने का लालच, दादा पर करवाया हमला, नकाबपोश युवकों ने लाठी-डंडों से किए वार

Tue, 06 Jun 2023 10:09 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 06 Jun 2023 10:09 AM IST
सार

नारनौल के गांव गुवाणा निवासी सीताराम ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि वह गांव गुवाणा थाना बहरोड़ जिला अलवर राजस्थान का रहने वाला हैं। वह हुडा सेक्टर एक नारनौल में फ्लेट नंबर 2094 में ग्राउंड फ्लोर पर किराये पर रहता हुं। उसकी पत्नी का देहांत हो चुका है।

विज्ञापन
Attack on grandfather by grandson got for greed of grabbing property in Narnaul
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल हुडा सेक्टर एक में किराये के मकान में रहा रहे बुजुर्ग पर नकाबपोश युवकों ने लाठी-डंडो से हमला कर दिया, जिसमें बुजुर्ग घायल हो गया। बुजुर्ग ने हमले का आरोप अपने पोते पर लगाया हैं। पुलिस ने शिकायत पर बुजुर्ग के पोते सहित एक अन्य पर केस दर्ज कर लिया हैं।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव गुवाणा निवासी सीताराम ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि वह गांव गुवाणा थाना बहरोड़ जिला अलवर राजस्थान का रहने वाला हैं। वह हुडा सेक्टर एक नारनौल में फ्लेट नंबर 2094 में ग्राउंड फ्लोर पर किराये पर रहता हुं। उसकी पत्नी का देहांत हो चुका है। उसका लड़का व परिवार के सदस्य मुझे ठीक ढंग से नहीं रखते थे। इस कारण वह नारनौल आकर यहा अकेले रह रहा हुं। मेरा पौता जिस का नाम मंजीत पुत्र दीपक है, वह उसकी संपत्ति हड़पना चाहता है।
विज्ञापन


वह 5 जून को अपने फ्लैट पर रसोई में कुछ काम कर रहा था। दोपहर एक बजे अचानक दो जवान लड़के अपने मुंह पर कपड़ा बांध कर मकान पर आये और उन्होंने आते ही डंडे से मुझे पीटना शुरू कर दिया ल। उनमें से एक लड़के के हाथ में डंडा था दुसरे ने पीछे से उसकी गर्दन पकड़ ली। मेरे  दोनों हाथों पर डंडे से कई वार किए। उसने बचाव बचाव का शोर किया तो डंडे को वहीं छोड़ कर भाग गए और कह रहे थे दुबारा मौका मिलते ही जान से खत्म कर देंगे उसे पोते मंजीत पर शक है कि यह घटना उसी ने की है या किसी से करवाई है। पुलिस ने शिकायत पर मंजीत और एक अन्य पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

40.50 ग्राम गांजा सहित एक गिरफ्तार, मामला दर्ज़

नारनौल के नांगल चौधरी बालाजी स्टाल टोल प्लाजा के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजा सहित गिरफ्तार किया हैं। गांजा का वजन 40.50 ग्राम पाया गया। व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज़ कर लिया गया हैं।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को सूचना मिली थी कि ढाणी बायावाली निवासी अमित नांगल चौधरी बालाजी स्टाल टोल प्लाजा के पास नशीला पदार्थ लिए हुए खड़ा है। जो उसे बेचने की फिराक में है। अगर रेड की जाए तो पकड़ा जा सकता है। सूचना मिलने पर रेड के लिए टीम तैयार की गई। सूचना अनुसार वह मौके पर पहुंचे, जहां एक व्यक्ति खड़ा था।  नाम पता पूछने पर अपना नाम अमित पुत्र रूपचंद निवासी ढाणी बायावाली बताया, जिस को तलाशी के लिए नोटिस दिया गया। तलाशी में अमित की पहनी हुई पेंट की दाहिने जेब से प्लास्टिक की पन्नी बरामद हुई, जिसको खोलकर चैक किया गया तो नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसका प्लास्टिक की पन्नी से निकालकर वजन करने पर 40.50 ग्राम मिला। जिसको प्लास्टिक के डिब्बी में डालकर वजन किया तो कुल वजन 71.68 ग्राम था। पुलिस ने केस दर्ज़ कर गिरफ्तार कर लिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed