फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   accident, tow, army, brother, one death

कार-ट्राले की भिड़ंत में एक फौजी की मौत, दूसरा घायल

Mon, 05 Dec 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
गांव कांवी मोड़ के पास रविवार सुबह करीब आठ बजे ट्राला व कार की टक्कर हो गई। जिसमें छापड़ा बिगोपुर निवासी एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद आगामी इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। दोनों ही भारतीय सेना में सिपाही के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन

रविवार को सुबह करीब आठ बजे गांव छापड़ा बिगोपुर वासी विजय कुमार व रणजीत पुत्र राजाराम अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर कार से अपने घर वापस लौट रहे थे। वे कांवी मोड़ पर ही पहुंचे थे कि उनकी सामने से आ रहे ट्राले से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। दोनों ही भाई गाड़ी में घायल अवस्था में बुरी तरह से फंस गए। जिनको आसपास के लोगों ने बड़ी ही मशक्कत के बाद बाहर निकाला। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हादसे में विजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं लोगों ने गाड़ी को काटकर घायल रणजीत को गाड़ी से बाहर निकाला गया। जिसको एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद उसकी हालात को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


टेंपो पलटने से तीन घायल, हालात गंभीर
नारनौल। एचपीएस स्कूल के पास दोपहर करीब दो बजे टेंपो पलट गया। इस हादसे में चालक सहित दो महिलाएं घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उनकी हालात को देखते हुए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव भुंगारका वासी सुदेश पत्नी वीरेंद्र व राजस्थान के गांव सांतोर वासी मुकेश अपने परिवार के सदस्यों के साथ टेंपो में सवार होकर नारनौल से भुंगारका गांव जा रहे थे। वे अभी नांगल चौधरी रोड पर एचपीएस स्कूल के पास पहुंचे थे कि पेट्रोल पंप से मोटरसाइकिल सवार अचानक टेंपो के सामने आ गया।  टेंपो चालक मोटरसाइकिल चालक को बचाने के चक्कर में नियंत्रण खो बैठा व टेंपो पलट गया। जिसमें चालक भोलाराम पुत्र मनीराम वासी गहली के अलावा मुकेश व सुदेश गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने इनको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से उनकी गंभीर हालात को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed