फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   accident, three died, truck-car, narnaul, mahendrgarh, haryana

ट्राला-कार की टक्कर, तीन की मौत

Wed, 17 May 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नारनौल-महेंद्रगढ़ नेशनल हाईवे पर जाटवास मोड़ के पास मंगलवार देर रात हुई ट्राले और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। सभी राजस्थान की कोटपुतली तहसील के गांव नया बास से बारात में भुरजट गांव में आए थे। मरने वालों में से दो दूल्हे के चचेरे भाई थे। हादसा शादी संपन्न होने के बाद वापस जाते समय हुआ। घटना के बाद ट्राला चालक ट्राले को मौके पर छोड़ कर वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजस्थान के नया बास निवासी वीरू सिंह पुत्र जयसिंह की शादी गांव भुरजट निवासी एक युवती से मंगलवार को हुई। शादी समारोह संपन्न होने के बाद दूल्हे के चचेरे भाई रवि पुत्र हरिसिंह और शेरसिंह पुत्र लहरी तथा उनके साथ बाबूलाल, रामसिंह, जोनी और ईश्वर कार में सवार होकर वापस घर जा रहे थे। उनकी गाड़ी नेशनल हाईवे पर जाटवास मोड़ के नजदीक पहुंची थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्राले के साथ कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोर से हुई कि कार में सवार सभी छह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में ले जाया गया। अस्पताल में पहुंचते ही चिकित्सकों ने रवि सिंह और बाबूलाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन घायलों को जयपुर स्थित सवाई मान सिंह अस्पताल में ले गए जहां पर उपचार के दौरान शेरसिंह पुत्र लहरी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


ट्राले को मौके पर छोड़ भागा चालक
ट्राले और कार की टक्कर के बाद ट्राला चालक ट्राले को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। पीछे से आ रही बारात की अन्य गाड़ियों ने एंबुलेंस को मौके पर बुलाया तथा उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर लगने के बाद ट्राला वेगनार कार को  50मीटर की दूर तक घसीटता हुआ ले गया और वह एक पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच बहनों का अकेला भाई था शेरसिंह
इस सड़क हादसे में मारा गया दूल्हे का चचेरा भाई शेर सिंह पुत्र लहरी पांच बहनों का इकलौता भाई था। वह दसवीं कक्षा में पढ़ता था। भाई बहनों में वह सबसे छोटा था। पांचों बहनें शादी शुदा हैं। शेर सिंह की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया है तथा घर का इकलौता चिराग बुझ गया।

हादसे से गम में बदली खुशियां
सड़क हादसे की सूचना मिलने पर शादी समारोह की खुशियां गम में बदल गई। रात लगभग 12.30 बजे गांव के सरपंच के पास अस्पताल में से किसी का फोन गया और उसने सरपंच को उक्त घटना के बारे में बताया। सरपंच ने घटना की सूचना परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलने से पहले दूल्हा एवं दुल्हन सातों फेरे ले चुके थे। सूचना मिलने के बाद शेष रस्में फटाफट पूरी करवाई गई और 2.30 बजे ही लड़की को विदा कर दिया गया।


मंगलवार देर रात जाटवास मोड़ के पास हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। दो शव पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिए गए हैं। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कैलाश चंद, थाना प्रभारी, सदर महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed