फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन की मौत,महिला की मौत मामले में आक्रोशित लोगों ने ट्रक पर किया पथराव

सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन की मौत,महिला की मौत मामले में आक्रोशित लोगों ने ट्रक पर किया पथराव

Wed, 19 Sep 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन की मौत,महिला की मौत मामले में आक्रोशित लोगों ने ट्रक पर किया पथराव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। अलग-अगल सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक मामले में सैन्यकर्मी की पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई जिस पर गुस्साए लोगों ने ट्रक पर पथराव किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीनों पर मामले में केस दर्ज कर लिया है। दोनों घटनाओं में एक ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जबकि दूसरा चालक को मौके पर पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। संबंधित थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ओल्ड पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में नांगल चौधरी मार्ग पर रेलवे फाटक के समीप एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नांगल पीपा निवासी सेवानिवृत्त फौजी विजयपाल दोपहर करीब पौने तीन बजे पत्नी रामकला (58) को मोटरसाइकिल पर बैठाकर पीहर नांगल काठा लेकर जा रहा था। नांगल चौधरी रोड पर रेलवे फाटक को पार कर कुछ ही दूर निकले थे कि कृष्णा होटल के सामने जयपुर से बाजरा भरकर अंबाला की ओर जा रहे ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विजयपाल सड़क किनारे गिर पड़ा जबकि पत्नी रामकला ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक महिला को लगभग 50 मीटर तक घसीटता चला गया जिससे महिला का शरीर क्षत-विक्षत हो गया। राहगीरों ने ट्रक का पीछा कर निजामपुर टी-प्वाइंट के पास पकड़ लिया, जबकि उसका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इधर गुस्साए लोगों ने ट्रक के शीशे तोड़ दिए। ट्रक चालक की पहचान पंजाब निवासी पम्मा के रूप में की गई है। पुलिस ने मृतका के शव को शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटर सवार की नांगल सिरोह के पास हादसे में मौत
केस 2
दूसरी घटना में गांव पटीकरा निवासी रामौतार (64) मंगलवार को स्कूटर पर सवार होकर महेंद्रगढ़ की तरफ जा रहा था। नांगल सिरोह के पास पास पहुंचा था किसी अज्ञात वाहन रामौतार के स्कूटर को टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच आवश्यक कागजी कार्रवाई कर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के अनुसार रामौतार का आदर्श कॉलोनी में मकान बनाने कार्य चल रखा है। घर से सामान लेने के लिए स्कूटर पर सवार होकर निकला था। इसके कुछ देर बाद सूचना दी कि रामौतार का नांगल सिरोह के पास एक्सीडेंट हो गया है। परिजन नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने रामौतार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस परिजनों के बयान पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस शव पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

केस 3
सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत सिंघाणा रोड पर स्थित बापडोली के पास सोमवार को करीब एक बजे एक डिजायर कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसमें मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह से घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस घायल को नारनौल के नागरिक भर्ती करवाया। गहली पुलिस चौकी से मिली जानकारी अनुसार गांव नांगल काठा निवासी फूलसिंह (48) सोमवार को किसी कार्य से नारनौल आया था। शाम को वापस गांव नांगल काठा जा रहा था। गांव बाबडौली के पास पहुंचा था कि सामने आ रही डिजायर गाड़ी ने फूलसिंह की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वहां से फरार हो गया। इस दुर्घटना में फूलसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। फूूलसिंह को घायल अवस्था में नारनौल के नागरिक अस्पताल भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। उसके परिजनों उसे जयपुर ले जा रहे थे। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मंगलवार की सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस फरार गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed