फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नांगल नूनियां में तीन बदमाशों ने महिला पर चलाई गोली

नांगल नूनियां में तीन बदमाशों ने महिला पर चलाई गोली

Mon, 21 Jan 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
नांगल नूनियां में तीन बदमाशों ने महिला पर चलाई गोली
नांगल नूनियां में महिला पर चलाई गोली, छज्जे से टकराकर पास से निकली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। गांव नांगल नूनियां में दो नाबालिगों समेत तीन लोगों ने एक महिला पर गोली चला दी। वारदात के दौरान महिला मकान की छत पर काम कर रही थी। इससे गोली मकान के छज्जे से टकराकर महिला के कान के नजदीक से निकल गई। तीनों आरोपी गांव के ही हैं। इसके बाद महिला ने वारदात की जानकारी अपने पति और सरपंच को दी। इसके बाद घर पहुंचे महिला के पति ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर गोली का खोल बरामद कर लिया। पुलिस ने दो नाबालिगों समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक गांव का युवक लक्की और उसके दो किशोर साथी स्कूल के पास घूम रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान लक्की ने अपने घर की छत पर काम कर रही महिला उर्मिला पर गोली चला दी। गोली मकान के छज्जे से टकराकर महिला के कान के नजदीक से निकल गई। इससे महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला का पति खेत से घर आ गया। इसकी जानकारी सरपंच पति हेतराम को दी गई। हेतराम भी पीड़िता के घर पहुंचा जबकि तीनों आरोपी गोली चलाने के बाद मौके से भाग गए। इसके बाद पीड़िता के पति ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने गोली का खोल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए गांव में दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिले। बाद में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की। गौर हो कि दस दिन पहले भी नांगल नूनियां बस स्टैंड पर गोली चलाई गई थी। वारदात के बाबत कोई शिकायत नहीं हुई थी। जिससे आरोपित पुलिस से बच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed