{"_id":"5b4cf7e24f1c1be94b8b51c1","slug":"81531770850-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"92 स्थानों पर पुलिस नाका लगाकर पूरे जिले को किया सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
92 स्थानों पर पुलिस नाका लगाकर पूरे जिले को किया सील
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देशानुसार सोमवार को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक जिले में विभिन्न स्थानों पर 92 पुलिस नाका लगाकर पूरे जिले को पूरी तरह सील किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच की। ताकि कोई अपराधी जिले से बाहर नहीं भाग सके।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के आदेश पर सोमवार को जिले में विभिन्न जगह नाके लगाकर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले में कुल 92 स्थानों पर अस्थायी नाके लगाए गए। इन नाकों पर 3 डीएसपी समेत 460 पुलिस कर्मचारी तैनात रहकर हर आने जाने वाले संदिग्ध वाहनों को अच्छी तरह से चेक किया। यह अभियान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे चलाया गया। इस अभियान के दौरान स्वयं पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने भी कई नाकों पर जाकर को चेक किया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी नाके पर तैनात पुलिस के जवानों को सख्त हिदायत दी कि पूरी मुस्तैदी से नाकों पर तैनात रहे और संदिग्ध वाहनों को चेक करे। अभियान के तहत नारनौल व नांगल चौधरी शहर की कमांड डीएसपी महेश कुमार को दी गई। वहीं महेंद्रगढ़-सतनाली का जिम्मा डीएसपी सतेंद्र को दिया गया। इसके अलावा कनीना व अटेली के लिए डीएसपी विनोद कुमार की ड्यूटी लगाई गई।