{"_id":"5c8a9e75bdec2214107d021e","slug":"71552588405-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन स्कूल बसों सहित 48 वाहनों के चालान,9 वाहन जब्त किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन स्कूल बसों सहित 48 वाहनों के चालान,9 वाहन जब्त किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। एसएचओ ट्रैफिक वीना राणा की टीम ने वीरवार को महेंद्रगढ़ फ्लाईओवर के पास नाका लगाकर वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। जिसमें तीन स्कूल बसों के चालान किए। मौके पर तीन ब्लैक फिल्म वाली गाड़ियों के चालान किए। मौके पर ही फिल्म उतरवाई। बिना नंबर प्लेट वाली आठ बाइकों को जब्त किया।
एसएचओ ट्रैफिक वीना राणा ने दोपहर करीब साढ़े 11 बजे विशेष नाका लगाया। यहां निजी स्कूलों के वाहनों की जांच की। जिसमें तीन स्कूल बसों के चालान किए गए। इन स्कूल बसों के चालकों ने चप्पल पहने हुए थे। वीना राणा ने स्कूल चालकों को निर्देश दिए कि बिना वर्दी के कोई बस नहीं चलाई जाए। चालक जूते पहनकर ही गाड़ी को चलाएं। बच्चों की सुरक्षा से किसी तरह का खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने ब्लैक फिल्म वाली तीन कारों के चालान किए। मौके पर चालान करने के साथ ही गाड़ियों से ब्लैक फिल्म उतरवाई। बिना नंबर वाली बाइकों पर विशेष तौर पर सख्ती बरती। ऐसी आठ बाइक को मौके पर ही जब्त कराया गया। एक ऑटो में नंबर प्लेट नहीं होने उसे भी जब्त कराया। करीब तीन घंटे में 48 वाहनों के चालान किए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि शहर के अंदर दिन के समय किसी भी भारी वाहन की इंट्री न होने दी जाए।
डीजे बंद कराया
शहरी एरिया में डीजे बजाकर निकलने वाले श्याम भक्तों को भी पुलिस की सख्ती सहनी पड़ी। एसएचओ ने श्रद्धालुओं के डीजे बंद कराए। उन्होंने कहा कि डीजे से हादसे होने का खतरा है। महेंद्रगढ़ से नारनौल के बीच हाइवे पर चलने वाले श्रद्धालुओं को लाइन में चलने के लिए निर्देश दिए।