फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नगर पालिका की चेयरपर्सन रीना गर्ग व उसका पति सुरेंद्र बंटी रात भर रहे थाने में

नगर पालिका की चेयरपर्सन रीना गर्ग व उसका पति सुरेंद्र बंटी रात भर रहे थाने में

Sat, 05 Jan 2019 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका की चेयरपर्सन रीना गर्ग व उसका पति सुरेंद्र बंटी रात भर रहे थाने में
नगर पालिका की चेयरपर्सन रीना गर्ग और पति सुरेंद्र बंटी रात भर थाने में रहे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। नगरपालिका चेयरपर्सन रीना गर्ग और पार्षद पति सुरेंद्र बंटी रात भर थाने में रहे। दोनों को पुलिस ने थाने के अंदर बैठकर शांति भंग करने के मामले में गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को चेयरपर्सन और उसके पार्षद पति को एसडीएम विनेश कुमार के समक्ष पेश किया गया, जहां से दोनों को जमानत मिल गई।
नपा चेयरपर्सन रीना बंटी ने महिला पार्षद के पति जयबिंद्र सैनी एवं अन्य पार्षदों पर षड्यंत्र के तहत सरकारी कार्यालय में आकर बदतमीजी करने, गाली-गलोज करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, जबरदस्ती रिकॉर्डिंग करने का आरोप लगाया था। चेयरपर्सन ने इसकी शिकायत महेंद्रगढ़ थाने में दी थी। जब शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो चेयरपर्सन रीना गर्ग शाम को थाने में धरने पर बैठ गई थी। धरने पर बैठने के बाद पुलिस ने जयबिंद्र एवं अन्य सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। वीरवार को जयबिंद्र ने पुलिस को नगर पालिका की चेयरपर्सन रीना बंटी और उसके पति पार्षद सुुरेंद्र बंटी पर मोबाइल छीनने की शिकायत दी थी। पुलिस ने दोनों पर 379ए व 120 बी के तहत केस दर्ज कर लिया था। रीना बंटी तथा सुरेंद्र बंटी पर क्रॉस केस दर्ज होने की जानकारी मिली तो दोनों वीरवार की शाम करीब 5 बजे थाने पहुंचकर फिर से धरने पर बैठ गए थे। डीएसपी सतेंद्र कुमार एवं थाना प्रभारी रूपलाल शर्मा ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों इस बात पर अडिग थे कि पुलिस या तो हम दोनों को गिरफ्तार करें या फिर जेबी सैनी की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर रद्द कर उसे गिरफ्तार करें तभी वो धरना समाप्त करेंगे। पुलिस के काफी समझाने के बाद भी जब वो नहीं उठे तो पुलिस ने 107, 151 का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

---
पुलिस ने रात को रीना गर्ग एवं उसके पति सुरेंद्र बंटी के खिलाफ थाने में आकर शांति भंग करने के आरोप में 107, 151 का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को दोनों को एसडीएम विनेेश कुमार के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रूपलाल शर्मा, थाना प्रभारी महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed