फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   एजेंसी संचालक के बेटे को पिस्तौल दिखा लूटा

एजेंसी संचालक के बेटे को पिस्तौल दिखा लूटा

Sun, 13 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
एजेंसी संचालक के बेटे को पिस्तौल दिखा लूटा
एजेंसी संचालक के बेटे को पिस्तौल दिखा लूटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर की एचपी गैस एजेंसी संचालक का बेटे पुष्पेंद्र पुत्र शहीद बिजेंद्र सिंह से शुक्रवार रात करीब 10 बजे कुलताजपुर रोड पर चार बाइक सवार युवकों ने आई-20 कार और 63 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस बारे में पुलिस को शिकायत देकर बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दस बजे वह निजामपुर टी-प्वाइंट से स्टेडियम मार्ग पर स्थित अपने गैस गोदाम से गाड़ी से अपने घर मोहल्ला जमालपुर लौट रहा था। कुलताजपुर रोड कोरियावास मोड़ के नजदीक बाइक पर बैठक चार युवकों ने उसे रुकने का इशारा किया। उसने गाड़ी साइड लगाई तो एक युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। दूसरे युवक ने उसका नाम पूछा और उसने अपने साथी को उसे गोली मारने की बात कही। इसी दौरान एक अन्य बदमाश ने उससे गाड़ी की चाबी और उसमें रखे करीब 63 हजार रुपये की नगदी लूट ली और उसे गाड़ी से उतार दिया। पीड़ित ने इसका विरोध करना चाहा तो बदमाशों ने हवाई फायर कर दिए। इसके बाद तीनों लूटी हुई गाड़ी से गए नांगल चौधरी की तरफ भाग गए। उनका एक अन्य साथी बाइक लेकर शहर की ओर रवाना हो गया। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान बदमाशों ने उसका फोन भी सड़क के दूसरी ओर फेंक दिया। बदमाशों के जाने के बाद उसने अपने फोन को तलाश कर वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। मौके पर डीएसपी ने वारदात स्थल से दो खोल भी बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed