फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   454 सड़क हादसों में 215 लोगों की मौत जबकि 416 हुए घायल

454 सड़क हादसों में 215 लोगों की मौत जबकि 416 हुए घायल

Fri, 15 Feb 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
454 सड़क हादसों में 215 लोगों की मौत जबकि 416 हुए घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। जिले में सड़क हादसे कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। वीरवार को अलग-अलग सड़क हादसें में दो लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पिछले साल जिले में 454 सड़क हादसों में 215 लोगों की अकाल मौत हो गई थी जबकि 416 घायल हो गए थे। जनवरी में 36 सड़क हादसों में 15 लोगों की मौत जबकि 43 घायल हो चुके हैं।
जिले में नेशनल हाईवे और स्टेट हाई-वे पर डिवाइडर न होने के कारण वाहन चालकों को थोड़ी लापरवाही भारी पड़ रही है। दूसरा नांगल चौधरी एरिया में 100 से अधिक क्रशर होने से भी सड़कों पर ट्राले और डंपरों का दबाव रहता है। इसके अलावा मानमानी तरीके से चल रहे पिकअप वाहन भी हादसे का कारण बन रहे हैं। सरकार सड़क हादसें को कम करने के लिए प्रयास कर रही है। इसके लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अकाल मौतों को रोका जा सका।
विज्ञापन

आरएसओ नरेश गोगिया ने कहा कि सड़क हादसों रोकने के लिए हर स्तर काम करने की जरुरत है। सभी सरकारी एजेंसियों को तत्काल कदम उठाने की जरुरत है। सड़कों की मरम्मत, स्पीड ब्रेकर, इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ एनफोर्समेंट की जरूरत है। शहर के आउटर एरिया में हैवी वाहनों के कारण थोड़ी से लापरवाही लोगों को भारी पड़ रही है। यातायात थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों चालकों का चालान किया जा रहा हैं। सड़क सुरक्षा की बैैठक में सड़कों से संबंधित कमियों की जानकारी विभागों को दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच पर 58 लोगों की हुई मौत
जिले में दो एनएच है। इसमें एक रेवाड़ी से सिंघाना रोड और दूसरा नांगल चौधरी रोड है। इस पर पिछले साल 114 सड़क हादसे हुए। इसमें 58 भी मौत हो गई थी और 103 लोग घायल हो गए थे। दोनों हाईवे पर अभी तक डिवाइडर नहीं है। ऐसे अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। दूसरी कई जगहों पर गड्ढे होने से भी बाइक सवार हादसे का शिकार हो जाते हैं।

स्टेट हाईवे पर हुई 66 लोगों की मौत
दूसरी ओर स्टेट हाईवे पर सड़क हादसों का ग्राफ कम नहीं है। स्टेट हाईवे में महेंद्रगढ़ रोड, अटेली से महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी समेत अन्य रोड है। पिछले साल स्टेट हाईवे पर 149 मामले आए थे। इसमें 66 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 134 लोग घायल हो गए थे। इन सड़कों पर भी सही तरीके से यातायात साइनेज की कमी है।

अन्य सड़कों पर-91 की मौत
जिले की अन्य सड़कों पर भी पिछले साल 191 सड़क हादसे हुए। इसमें 91 लोगों की मौत हुई और 179 लोग घायल हुए। पुलिस के अनुसार इन सड़कों पर छोटे वाहनों के कारण हादसे हुए। इस रोड पर ट्रैक्टर चालकों और पिकअप के कारण हादसे होते हैं।

आठ माह में 57 बाइक सवारों की मौत
सड़क हादसों में पिछले साल मई से दिसंबर तक 57 बाइक सवारों की मौत हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुुसार मई में 22 मामले बाइक सवारों से संबंधित थे। इसमें नौ की मौत और 22 लोग घायल हो गए थे। जून में 20 बाइक सवार हादसे का शिकार हुए थे,जिसमें 12 की मौत और 13 घायल हो गए थे। जुलाई में तीन की मौत और 21 घायल, अगस्त में नौ की मौत और 21 घायल, सितंबर में सात की मौत और 11 घायल, अक्तूबर में आठ की मौत और 15 घायल, नवंबर में सात की मौत और 15 घायल और दिसंबर दो की मौत और 12 बाइक सवार घायल हो गए थे।

24 घंटे में हुए सड़क हादसों में दो की मौत
केस नंबर एक
ट्राले की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
नांगल चौधरी। मिली जानकारी के अनुसार शिव कुमार बाइक से नांगल चौधरी से वीरवार को कोटपूतली अपने घर जा रहा था। बुढ़वाल स्थित बालाजी फिलिंग स्टेशन से बाइक में पेट्रोल डलवाया। जैसे ही कोटपूतली की ओर जाने लगा एक तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो। गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर नारनौल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्राले के नंबरों के आधार पर केस दर्ज किया।


केस दो
ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत दूसरा घायल
रेवाड़ी रोड पर बुधवार की रात ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई और दूसरा युवक घायल हो गया। सदर थाना पुलिस के अनुसार पवन और हरि राम ट्रैक्टर लेकर नारनौल की ओर बुधवार की रात आठ बजे आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक तेज गति से पिकअप आई और ट्रैक्टर को ओवर टेक करनी लगी। इसी दौरान आगे से एक वाहन आ गया और ट्रैक्टर चालक, ट्रैक्टर को साइड में ले गया और संतुलन बिगड़ने से पलट गया। दूसर ओर पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में मध्यप्रदेश निवासी चालक हरि राम की मौत हो गई। पवन का उपचार चल रहा है। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

साल 2018 में हुए सड़क हादसे
माह कुल हादसे मौत घायल
जनवरी 39 18 29
फरवरी 35 17 35
मार्च 44 16 36
अप्रैल 33 13 24
मई 38 13 33
जून 33 12 41
जुलाई 32 12 43
अगस्त 35 17 34
सितंबर 35 19 18
अक्तूबर 38 19 18
सितंबर 35 16 25
अक्तूबर 37 18 24
नवंबर 37 16 31
दिसंबर 43 22 26
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed