{"_id":"5bbfa4f2bdec224fd76efba5","slug":"51539286258-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाने को लेकर हुई कहासुनी में पत्नी ने पति को छत से दिया धक्का,मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाना बनाने को लेकर हुई कहासुनी में पत्नी ने पति को छत से दिया धक्का,मौत
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव दौगली में खाने बनाने को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने पति को पहली मंजिल से धक्का दे दिया। घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई के बयान पर थाना नांगल पुलिस ने पत्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सौंप दिया है।
दौगली वासी 32 वर्षीय राज सिंह खेती करता था। बुधवार दोपहर करीब पौने 12 बजे राज सिंह ने पत्नी मुन्नी देवी को बच्चों के लिए खाना बनाने के लिए कहा तो दोनों में कहासुनी हो गई। इस दौरान पत्नी ने आवेश में आकर उसे छत से धक्का दे दिया। राज सिंह छत से फर्श पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राज सिंह के बड़े भाई राजपाल ने तुरंत उसे इलाज के लिए बहरोड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने देर रात राज सिंह को मृत घोषित कर दिया। थाना नांगल चौधरी पुलिस ने रात को अस्पताल में पहुंच शव को कब्जे में ले जांच शुरू कर दी। राजपाल ने बताया कि राज सिंह का बुधवार को नवरात्र का व्रत था।
पहले भी होती रही दोनों में कहासुनी
भाई राजपाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि राज सिंह की पत्नी मुन्नी देवी अक्सर झगड़ती रहती थी। मुन्नी देवी अक्सर राज सिंह से कहती थी कि वह शादी से खुश नहीं है। मुन्नी किसी न किसी बात को लेकर राजसिंह के साथ लड़ाई-झगड़ा का शुरू कर देती थी। मुन्नी अक्सर राज सिंह को जान से मारने की धमकी देती रहती थी। बुधवार को भी मुन्नी देवी ने राज सिंह के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। राजपाल ने बताया कि बुधवार को भी दोनों में कहासुनी हुई थी। कुछ देर बाद राज सिंह जैसे ही चौबारे से नीचे आने लगा तो मुन्नी ने पीछे धक्का दे दिया। राज सिंह अपने पीछे एक लड़की और लड़के को छोड़ गया है।
विज्ञापन
वर्जन
पूरे मामले का प्रत्यक्षदर्शी राज सिंह का बड़ा भाई राजपाल है। राजपाल की शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी मुन्नी देवी गिरफ्त से बाहर है।
एसआई जगदीश, जांच अधिकारी।