फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   एसपी पहुंचे घटनास्थल, किया मौका मुआयना

एसपी पहुंचे घटनास्थल, किया मौका मुआयना

Tue, 27 Feb 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
एसपी पहुंचे घटनास्थल, किया मौका मुआयना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतनाली मंडी।
क्षेत्र में शनिवार को मिले किशोर के शव मामले में पोस्टमार्टम की डॉक्टरी राय पुलिस को मिल चुकी है, जिसमें किशोर के शरीर पर मल्टीपल इंजरीज होने की बात सामने आई है। किशोर के शरीर पर ये चोट मौत से पहले लगी हैं। वहीं सोमवार को एसपी कमलदीप गोयल ने घटना स्थल का मुआयना भी किया। एसपी ने किशोर के परिजनों, ग्रामीणों और आस-पास के लोगों के साथ बातचीत की और मौके से पुलिस टीम ने तथ्य भी जुटाए। इस दौरान एसपी के साथ डीएसपी सतेंद्र कुमार, नवनियुक्त थाना प्रभारी तेजवीर सिंह व निवर्तमान थाना प्रभारी कैलाशचंद के अलावा सीन ऑफ क्राइम की टीम के सदस्यों के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी उनके साथ रहे। वहीं मृतक किशोर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि नहीं हुई।
करीब तीन घंटे की जांच के दौरान एसपी के साथ आये पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर कुएं व उसके आसपास के क्षेत्र की गहनता से जांच की। वहीं कुएं के अंदर व आसपास की मिट्टी के नमूने लिए। एसपी ने आसपास के खेतों में रह रहे लोगों से बात करने के अलावा मृतक किशोर के स्कूल में जाकर स्कूल प्रबंधन से बच्चे के बारे में आवश्यक जानकारी एकत्रित की। एसपी कमलजीत गोयल ने किशोर की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों व उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आरोपी पांचों युवकों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार सुबह कस्बे के एक खेत में बने कुएं में किशोर का शव पड़ा मिला था और किशोर के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर पांच नामजद युवकों के खिलाफ कुकर्म के बाद हत्या कर शव कुएं में डालने का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांचों नामजद युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। शव के साथ थाना परिसर में परिजनों के साथ जमा सैकड़ों लोगों के आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की मांग पर अड़ जाने और करीब 8 घंटे की तनातनी के बाद आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत ले लिया गया था। शव की हालत खराब होने के चलते उसे पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था। जहां किशोर के शव के पोस्टमार्टम के बाद देर शाम कस्बे में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले के हर पहलु से गहनता से जांच कर रही है। किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने मृत्यु से पहले मल्टीपल इंजरीज के कारण मौत होना बताया है। अब विसरा की विस्तृत जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही सही स्थिति का पता चल पाएगा।
- कमलदीप गोयल, एसपी, जिला महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed