{"_id":"5c55efc5bdec22739d5378bc","slug":"41549135813-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेजा-स्कोडा की भिड़ंत में युवती समेत छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्रेजा-स्कोडा की भिड़ंत में युवती समेत छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। नारनौल-रेवाड़ी रोड पर गांव चंदपुरा के समीप हुई सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार अटेली निवासी अशोक, बेटी नेहा और सुरेंद्र कुमार के साथ ब्रेजा गाड़ी से रेवाड़ी से अटेली की ओर आ रहे थे। रेवाड़ी-नारनौल रोड पर चंद्रपुरा के साथ स्कोडा गाड़ी से ब्रेजा की भिड़ंत हो गई। जिसमें अटेली निवासी सुरेंद्र, अशोक और नेहा घायल हो हुई। वहीं स्कोडा गाड़ी सवार चिंताडुगरा निवासी भूपेंद्र, ललित व सुरेंद्र घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अटेली सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि स्कोडा चालक ओवर टेक कर रहा था। शिकायत पर स्कोडा चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है।