फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूद कर की आत्म हत्या ककक

मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूद कर की आत्म हत्या ककक

Wed, 21 Nov 2018 12:46 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूद कर की आत्म हत्या  ककक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। रिवासा फाटक के पास सोमवार शाम को गांव खेड़की वासी 35 वर्षीय मनोज ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक मनोज के पास सफेद रंग के तोलिये और चप्पल पर सुसाइड नोट लिखा मिला है। परिजनों ने गांव के एक युवक पर जमीनी विवाद को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के भाई अशोक कुमार ने बताया कि उसका भाई मनोज खेती का कार्य करता था। उनके गांव के सुरेंद्र से मनोज का जमीनी विवाद चल रहा था। विवाद को लेकर दोनों का हाईकोर्ट में केस चल रहा है। केस वापस लेने को लेकर सुरेंद्र कई दिनों से उसके भाई को मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। आरोपी उसके भाई को उसकी लड़की एवं घरवाली का अपहरण करवाने की धमकी दे रहा था। साथ ही उसे भी जीने नहीं देने की धमकी देता था। आरोपी की धमकियों से परेशान होकर उसके भाई ने सोमवार शाम को ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने अशोक के बयान पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


तीन-चार साल से चल रहा था जमीनी विवाद
मृतक के भाई अशोक ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र और उसके भाई मनोज का पिछले तीन-चार साल से चार कनाल जमीन पर विवाद चल रहा था। आरोप लगाया कि दो-तीन दिन पहले सुरेंद्र ने मनोज के घर आकर रजिस्ट्री नाम करवाने और केस वापस लेने की धमकी दी थी। मृतक के दो बच्चे हैं। लड़का छह साल का और लड़की तीन साल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मृतक मनोज के छोटे भाई अशोक ने लिखित में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव के पास चप्पल और सफेद तोलिया मिला था। जिस पर सुसाइड नोट लिखा हुआ है। जिन्हें जांच के लिए मधुबन एफएसएल लैब में भेजा जाएगा।
- धर्मबीर, जीआरपी चौकी इंचार्ज, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed