फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अटेली-कनीना रोड पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी,मौत

अटेली-कनीना रोड पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी,मौत

Tue, 11 Sep 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
अटेली-कनीना रोड पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को  टक्कर मारी,मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली।
अटेली-कनीना सड़क शनिवार की रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर दिया। हादसे में दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया है। अटेली थाना पुलिस ने अज्ञात पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गांव मोहनपुर निवासी 34 वर्षीय सुरेंद्र गांव में मकान पर काम लगा रखा है। रविवार को 28 वर्षीय सोनू के साथ सरिया का भाव पूछने अटेली मंडी आया था। दोनों रात करीब 10:30 बजे एक बाइक से अटेली से गांव मोहनपुर जा रहे थे। अटेली-कनीना रोड पर गैस गोदाम के समीप सामने से एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव मोहनपुरा निवासी जसवंत ने बताया कि सुरेंद्र व सोनू उसके आगे चले रहे थे। जबकि वह पीछे दूसरी बाइक पर था। उन्होंने बताया कि एक रफ्तार वाहन आया और दोनों को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। जसवंत ने बताया कि वाहन की लाइट तेज होने के कारण उसकी पहचान नहीं कर पाया। अचानक हुए हादसे में यह समझ में नहीं आया कि वाहन किस ओर से आ रहा था। जब बाइक रोकी तो दोनों बुरी तरह से घायल थे। इसकी सूचना पुलिस को दी और दोनों को अटेली सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुरेंद्र को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसे उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सुरेंद्र ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वाहन चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। दोनों सुरेंद्र का एक बेटा है। जसवंत ने बताया कि सुरेंद्र उनके चाचा बेटा था। सुरेंद्र ने घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। सरिया के रेट का पता करने आए थे। अटेली थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन पर केस दर्ज कर लिया गया है। वाहन चालक के पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


हेलमेट पहना हुआ था
जसवंत ने बताया रात होने के कारण धीरे-धीरे चल रहे थे। सुरेंद्र हेलमेट पहना हुआ था। वाहन के स्पीड की देखते हुए बाइक को सड़क से उतार लिया था। इसके बाद वाहन चालक ने दोनों को बुरी तरह से टक्कर मार दिया था। हादसे के बाद वह कुछ देर तक समझ नहीं सके। दोनों को उठाने का प्रयास किया लेकिन दोनों अचेत खून से लथपथ पड़े हुए थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डंपर चालकों का कहर
कनीना व रेवाड़ी रोड पर रात में डंपर चालकों का आतंक रहता है। इन रोड पर अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। सड़क पर डिवाइड न होने से रात में बाइक सवारों को परेशानी होती है और हादसे होने की संभावना बनी रहती है।

इस साल हुए सड़क हादसे
माह केस दर्ज मौत घायल
जनवरी 38 18 39
फरवरी 37 18 48
मार्च 44 16 39
अप्ेैल- 33- 13 -29
मई- 33- 13 -35
जून- 31- 20- 20
जुुलाई- 32- 12 -27
अगस्त- 35- 17 -35
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed