{"_id":"5a9458054f1c1b4f588bafc2","slug":"21519671301-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच ने लगाया एक व्यक्ति पर झगड़ा करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरपंच ने लगाया एक व्यक्ति पर झगड़ा करने का आरोप
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
गांव खानपुर में सरपंच योगेश कुमारी ने रविवार देर रात को गांव के ही एक व्यक्ति को रास्ते में अतिक्रमण हटाने की हिदायत देने पर उसके साथ गाली-गलौच, अपशब्द बोलने व धक्का देने की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सरपंच योगेश कुमारी ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति रास्ते में अतिक्रमण कर नाली को बंद किया हुआ है। जिस कारण नाली के पानी की निकासी नहीं हो पाती है और वह रास्ते में जमा हो जाता है। जिससे रास्ते में कीचड़ बन गया है। वहीं गंदा होने के कारण पानी में दिन-रात दुर्गंध बनी रहती है। इससे आस-पास के लोगों को परेशानी हो रही है। इसको लेकर ग्रामीणों ने अनेक बार से उससे नाली के पानी की निकासी करने की बात कह चुके हैं। परंतु वह इस बात को लेकर लोगों के साथ मारपीट पर उतारू हो जाता है। रविवार रात को उसने उक्त व्यक्ति को अतिक्रमण हटाकर नाली के पानी की निकासी करने की बात कही। परंतु उक्त व्यक्ति ने ऐसा करने की बजाय उससे ही उलझ गया और उसने शराब पीकर उससे गाली-गलौच, अशब्द के साथ उसे धक्का भी दिया। सरपंच ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को देकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।