{"_id":"5a4bb1024f1c1baa268b73c8","slug":"21514909954-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोखा मार्केट में फांसी के फंदे पर लटका मिला एक शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खोखा मार्केट में फांसी के फंदे पर लटका मिला एक शव
Updated Tue, 02 Jan 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
सतनाली। कस्बे के रेस्ट हाउस रोड स्थित खोखा मार्केट में मंगलवार अलसुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ एक युवक का शव मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लाश को फंदे उतरवाकर कब्जे लिया। इस दौरान पुलिस ने उसकी जेब से हस्त लिखित सुसाइड नोट बरामद किया। इस पर हस्ताक्षर नहीं थे।
मृतक के छोटे भाई कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लक्ष्मी नारायण उर्फ दिनेश पुत्र बुटाराम (34) निवासी सतनाली उसका बड़ा भाई था। उसकी रेस्ट हाउस रोड पर खोखा मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की रिपेयरिंग की दुकान है। सोमवार रात को लक्ष्मीनारायण अपनी दुकान के सामने मार्केट में फांसी पर लटका हुआ मिला। उसने यह भी बताया कि एक वाट्सएप ग्रुप में एक ऑडियो भी वायरल हुई है। पुलिस ने भाई के बयान पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक लक्ष्मीकांत उर्फ दिनेश की उम्र 34 वर्ष के करीब थे। उसके दो बेटी और एक बेटा भी है । सुसाइड नोट में बिजेंद बारड़ा, महेंद्र खटीक और रवि खटीक के नाम लिखे हैं।
ऑडियो हुई वायरल
थाना प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि वाट्सएप ग्रुप भाईचारा जिंदाबाद में 15 सेकेंड ऑडियो वायरल हुई है। इसमें सुसाइड नोट में लिखे आरोपियों के नाम एक व्यक्ति की ओर से लिया जा रहा है। इसके बाद उस व्यक्ति द्वारा लक्ष्मीकांत उर्फ दिनेश का नाम लिया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इसमें कहीं भी आरोपी उसकी मौत के जिम्मेदार क्यों है, यह नहीं कहा गया। पुलिस ने बताया कि आवाज किसकी है यह चेक करवाया जाएगा। मृतक के परिजन मृतक की ही आवाज बता रहे हैं। इसके अलावा अभी मामले की जांच चल रही है। मृतक का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया गया है।