फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अध्यापिका से छेड़छाड़ में प्राचार्य फंसे, जमानत पर रिहा

अध्यापिका से छेड़छाड़ में प्राचार्य फंसे, जमानत पर रिहा

Sun, 30 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
अध्यापिका से छेड़छाड़ में प्राचार्य फंसे, जमानत पर रिहा
अध्यापिका से छेड़छाड़ में प्रिंसिपल गिरफ्तार, जमानत पर रिहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। अधीनस्थ अध्यापिका से छेड़छाड़ के मामले में एक विद्यालय में प्रिंसिपल रहे मक्खन लाल तंवर को महिला पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। आरोपी के साथी साइंस टीचर यादराम ग्रोवर अभी पकड़ से बाहर हैं। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ जनवरी में केस दर्ज किया था।

पीड़ित अध्यापिका ने बताया कि उसने विज्ञान अध्यापिका के रूप में एक स्कूल में ज्वॉइन किया था। कुछ दिनों बाद मक्खन लाल वहां प्रिंसिपल के पद पर आए। करीब पांच-छह महीने बाद प्रिंसिपल ने उसे लेटर लिखने के बहाने आफिस में बुलाया। इस दौरान हैंडराइटिंग अच्छी होने की बात कही। साथ ही पत्र लिखने को कहा। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने बुरी नीयत से उनका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। उन्होंने इसका विरोध किया, लेकिन आरोपी इसके बाद भी उन्हें तंग करता रहा। इसके बाद आरोपी ने उनके एक सप्ताह में 48 पीरियड लगा दिए। रिजल्ट शत-प्रतिशत रहने पर भी एसीआर औसत लिखी, जबकि अपने चहेते का रिजल्ट खराब रहने पर भी एसीआर में एक्सीलेंट दिखाया। आरोप लगाया कि साइंस टीचर यादराम ग्रोवर प्रिंसिपल का अच्छा मित्र माना जाता था। प्रिंसिपल रिक्त पद न होने के बावजूद उसे साइंस टीचर के रूप में डेपूटेशन पर लेकर आए। आरोप है कि प्रिंसिपल के इशारे पर यादराम ग्रोवर उस पर फब्तियां कसने लगा और साइंस लैब में अकेली पाकर परेशान करने लगा। कभी मोबाइल पर गंदे गाने चलाता तो कभी रिकॉर्डिंग करता। पीड़िता ने बताया कि वह अविवाहित थी। प्रिंसिपल और टीचर ने उनके साथ गलत संबंध बनाने चाहे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की शिकायत पुलिस से कर दी। जांच के बाद इसी वर्ष 20 जनवरी को पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। महिला पुलिस ने शनिवार को आरोपी प्रिंसिपल मक्खन लाल तंवर को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें जमानत दे दी गई।
विज्ञापन

छेड़छाड़ के मामले में प्रिंसिपल को अदालत में पेश किया था। उन्हें जमानत मिल गई है। उनके दूसरे साथी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-नीलम, सब इंस्पेक्टर महिला थाना प्रभारी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed