{"_id":"5cc89209bdec220781487959","slug":"191556648457-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, चार घायल
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए। शिकायत पर पुलिस ने वाहन चालकों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
पनियाला राजस्थान निवासी जगराम आईटीबीपी में कार्यरत है और एक महीने की छुट्टी पर घर आया हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अप्रैल को राजू, हंसराज, मदन व मोहित के साथ कार से सिरोही बहाली में एक शादी समारोह में गया था। रात में शादी से वापस गांव आ रहे थे। इस दौरान कार राजू चला रहा था। आसरावास अड्डे के नजदीक एक डंपर चालक ने कार में सीधी टक्कर मार दी। इसके बाद चालक डंपर को मौका पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने सभी को एक निजी अस्पताल कोटपूतली में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान राजू की मौत हो गई। मदन, मोहित व जगराम को डॉक्टरों ने जयपुर रेफर कर दिया।
दूसरे मामले में रैया का बांस राजस्थान निवासी दाताराम 28 अप्रैल को भतीजे महेश कुमार के साथ गांव की बरात में गए थे। शादी के बाद दोनों अन्य बारातियों के साथ बस से वापस लौट रहे थे। नापला मोड़ के पास भतीजा महेश बस के नीचे आ गया। गंभीर हालत में उसे नांगल चौधरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बस चालक तेज गति से बस चला रहा था। जिससे महेश बस के अंदर से बाहर गया गिरा। शिकायत पर दोनों मामलों में नांगल चौधरी थाना पुलिस ने वाहन चालकों पर सोमवार को केस दर्ज कर लिया है।