{"_id":"5ca2599cbdec2256d212ae6f","slug":"171554143644-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर बेटी- बाप पर चाकुओं से हमला करने के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर बेटी- बाप पर चाकुओं से हमला करने के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। गांव देवास में बाबूलाल पर चाकू से हुए हमले मामले में आरोपी पवन दूसरे दिन पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक टीम बनाई है। यह टीम विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर आरोपी की तलाश कर रही है। परिजनों ने बताया कि घायल बाबूलाल की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पिछले दो दिन से वह रेवाड़ी के निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर है। उसको सांस लेने में परेशानी हो रही है।
बता दें कि जमानत पर आए गांव देवास निवासी पवन शनिवार की रात को डेढ़ बजे बाबूलाल के घर में घुस गया। वह घर के अंदर पर्दे के पीछे छिप गया था। तभी बाबूलाल की बेटी ने अपनी मम्मी को इसकी जानकारी दी। बाबूलाल की पत्नी ने अपने पति को बुलाया तो आरोपी पवन ने बाबूलाल पर चाकू से 10-15 वार कर दिए। इस दौरान मां-बेटी ने बीच-बचाव किया तो हमलावर पवन ने बाबूलाल की बेटी पर भी चाकू से वार कर दिए थे, जिससे वह भी घायल हो गई थी। रात को ही दोनों को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ भर्ती करवाया था। चिकित्सकों ने बाबूलाल की नाजुक हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बेटी को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी। इससे पहले 18 मार्च को भी आरोपी लूट की मंशा से दिनदहाड़े बाबूलाल के घर में घुस गया था। उसकी बेटी पर पिस्टल लगा दी थी। परिजनों ने उसको पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था। तीन चार दिन पूर्व ही आरोपी को जमानत मिली थी। इस मामले में आरोपी का एक साथ संदीप भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
वर्जन
पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम गठित कर दी है। आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुुनील कुमार, महेंद्रगढ़ थाना प्रभारी।