फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कर्मचारियों ने गलत तरीके से रिफंड कर निगम को पहुंचाया लाखों का नुकसान

कर्मचारियों ने गलत तरीके से रिफंड कर निगम को पहुंचाया लाखों का नुकसान

Wed, 19 Sep 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों ने गलत तरीके से रिफंड कर निगम को पहुंचाया लाखों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम नारनौल के शहरी कार्यालय में निगम के कर्मचारियों की मिलीभगत से चहेते उपभोक्ताओं को लाखों रुपये गलत तरीके से रिफंड करके निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का मामला सामने मेें आया है। मामले का खुलासा निगम के हिसार मुख्यालय द्वारा नियुक्त आंतरिक ऑडिट की टीम ने हिसार स्थित रेवेन्यू ऑडिट के मुख्य महाप्रबंधक को लिखे एक पत्र के बाद किया है। निगम द्वारा जिला महेंद्रगढ़ में नियुक्त ऑडिट पार्टी नंबर तीन की टीम ने पत्र निगम के नारनौल स्थित शहरी कार्यालय में 90 उपभोक्ताओं को गलत तरीके से रिफंड की गई राशि के ठोस कारण व प्रमाण ना मिलने पर लिखा है। ऑडिट टीम ने 70 लाख रुपये की डिटेल चेक करने की बात कहकर गलत तरीके से रिफंड करने का हवाला दिया है।
निगम के कर्मचारियों द्वारा चहेते उपभोक्ताओं के बिलों में से राशि घटाकर उनको यह फायदा किस उद्देश्य से पहुंचाया गया है। यह तो स्पष्ट नहीं हो पाया है, परंतु सोचने वाली बात यह है कि जिला महेंद्रगढ़ की आंतरिक ऑडिट टीम द्वारा यह स्पेशल पत्र रेवेन्यू ऑडिट के मुख्य महाप्रबंधक को दस महीने पहले 3 नवंबर 2017 को लिखा गया था। आज तक भी लाखों रुपये की इस राशि को रिकवर नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जिला महेंद्रगढ़ की आंतरिक ऑडिट पार्टी नंबर तीन की टीम द्वारा मुख्य महाप्रबंधक को निगम के नुकसान बारे पत्र लिखने पर नारनौल निगम के अधिकारी हरकत में आए। नारनौल के कार्यकारी अभियंता ने 23 दिसंबर 2017 को नारनौल शहरी एसडीओ को रेवेन्यू ऑडिट के मुख्य महाप्रबंधक के पत्र का हवाला देते हुए एक पत्र क्रमांक 7448 लिखते हुए मामले में जवाब तलब किया। पत्र के साथ कार्यकारी अभियंता ने एसडीओ को उन 90 उपभोक्ताओं की सूची भी भेजी थी जिसमें सभी उपभोक्ताओं के मीटर नंबर, नाम और उनको रिफंड की गई राशि का ब्योरा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में लिखा गया है कि यदि इस पत्र का संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो संबंधित अधिकारी को चार्जशीट भी किया जा सकता है। निगम के रेवेन्यू ऑडिट के मुख्य महाप्रबंधक और कार्यकारी अभियंता द्वारा इस तरह के पत्र लिखने के बाद भी निगम के शहरी कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। अधिकारियों ने मामला में पकड़ में आने के बाद भी लाखों रुपये की गलत तरीके से रिफंड की गई इस राशि को वापस निगम के खजाने में जमा करवाने में आज तक कोई रुचि नहीं दिखाई है।

-------------
विभाग की ऑडिट टीम ने उपभोक्ताओं को रिफंड की गई राशि के बारे पत्र लिखा था जिसे रिकवर करने के लिए लिखा गया था। रिफंड रिकवर नहीं किया गया है। इस कार्य के लिए ऑडिट का जानकार ही एक नया कर्मचारी लगा दिया गया है। अब इस राशि को रिकवर कर लिया जाएगा।
- मनोज यादव, कार्यकारी अभियंता बिजली निगम नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed