{"_id":"5b1c26ff4f1c1bb36e8b71dc","slug":"171528571647-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से मना किया तो कनपटी पर लगाया पिस्तौल, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से मना किया तो कनपटी पर लगाया पिस्तौल, मामला दर्ज
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली (नारनौल)।
कस्बा अटेली निवासी एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ अपहरण व पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
शनिवार को पुलिस को दी शिकायत में युवक ने कहा कि वह शुक्रवार शाम अपनी बहन के साथ घर से बाहर रेहड़ी पर सब्जी की खरीद रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार प्रवीण, पवन और नवीन आए। उन्होंने उसकी बहन के अपहरण करने का प्रयास किया। साथ ही उसकी बहन की कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली।
शिकायत में बताया कि पवन पुत्र केशव उसकी बहन पर शादी का दबाव बना रहा है। शादी से मना करने पर उन्होंने हत्या के इरादे से पिस्तौल चलाया, लेकिन वे किसी कारण से नहीं चली। पवन राजस्थान के बहरोड़ जिला के गांव खरकड़ा निवासी है। उसकी बहन ने शादी करने से मना किया तो पवन ने अपने भाईयों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात में पवन के ताऊ की लड़की मीनाक्षी व उसका पति अमित भी शामिल है। उन्होंने बताया कि पवन गैंगवार में शामिल है। अब उससे उनको जान से मारने का भय है।
वर्जन
युवक की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
- मलखान सिंह, एसएचओ, अटेली।