{"_id":"5aad5fa94f1c1bc3758b601c","slug":"171521311657-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पिलाकर युवक को पीटने का मामला : तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पिलाकर युवक को पीटने का मामला : तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पिलाकर युवक को पीटने का मामला : तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
महेंद्रगढ़। गांव बारड़ा की बणी में शराब पिलाकर एक युवक की पिटाई करने मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि वीरवार की रात को सुरेंद्र को गांव के ही गोविंद, रिंकू तथा अनिल ने बणी में बुलाया था। इसके बाद तीनों युवकों ने सुरेंद्र को शराब पिलाकर कई घंटों तक लाठी-डंडों से पिटाई की थी तथा शिक्षा मंत्री को गाली दिलाकर वीडियो बना लिया था। बुरी तरह से घायल सुरेंद्र किसी तरह उनके चंगुल से बचकर घर पहुंचकर आपबीती सुनाई थी। इसके बाद परिजनों ने उसे उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर आए थे जहां से उसको प्राथमिक उपचार देकर रोहतक रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने पीड़ित सुरेंद्र के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने सुरेंद्र के बयान पर गोविंद, रिंकू तथा अनिल के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देनी की धारों के तहत मामला दर्ज किया है।
-तेजवीर सिंह, थाना प्रभारी, सतनाली