फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ट्रक चालक ने कहा ट्रक में अनाज की बोरियां हैं, पुलिस ने चेक किया तो मिले 14 ऊंट

ट्रक चालक ने कहा ट्रक में अनाज की बोरियां हैं, पुलिस ने चेक किया तो मिले 14 ऊंट

Sat, 20 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक ने कहा ट्रक में अनाज की बोरियां हैं, पुलिस ने चेक किया तो मिले 14 ऊंट

विज्ञापन
ट्रक चालक ने कहा ट्रक में अनाज की बोरियां हैं, पुलिस ने चेक किया तो मिले 14 ऊंट
नारनौल। नीरपुर के पास पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब चार बजे एक ओवर लोड ट्रक को रुकवाकर की पूछताछ की तो चालक ने बताया ट्रक में अनाज की बोरियां होने की बात कही। पुलिस ने संदेह के आधार पर चेक किया तो 14 ऊंट ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों सहित ट्रक को चौकी ले गए। पुलिस ने दो मेवात और एक उत्तर प्रदेश के व्यक्ति खिलाफ महावीर चौकी में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को आज नारनौल न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
आईओ एएसआई सत्यवान ने बताया कि नीरपुर के पास लगाए पुलिस नाके पर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान शुक्रवार सुबह करीब चार रेवाड़ी की ओर से आ रहे ट्रक को चेकिंग के लिए रुकवाकर चालक से पूछताछ की गई तो उसने ट्रक में अनाज बोरिया ंहोने की बात कही। ट्रक को पीछे फट्टे लगाकर पूरी तरह से बंद किया गया था। शक के आधार एक कर्मचारी ने ट्रक के ऊपर चढ़कर देखा तो ट्रक में 14 ऊंटों को निर्दयता से रस्सियों से बांधा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने ट्रक में मौजूद अब्बास पुत्र हरुण निवासी भादरा, वसीम पुत्र जान मोहम्मद निवासी बसी खुदाका मेवात तथा नौशाद पुत्र इकबाल निवासी कतेहपुरा यूपी को ट्रक सहित चौकी ले आया। इसके बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं ऊंटों की रस्सी खोलकर उन्हें पुलिस लाइन प्रांगण में अस्थायी बाड़ा बनाकर बांधा गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को नारनौल न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

तीनों आरोपी क्षेत्र के गांव धरसूं में लगे मेले से ऊंट खरीदकर राजस्थान के नागौर ले जा रहे थे, लेकिन ये आरोपी जैसे नीरपुर नाके के पास पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें दबोच लिया गया। ट्रक में क्षमता से अधिक ऊंट भरे होने के कारण कुछ ऊंट घायल भी हो गए हैं। एक ऊंट तो खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। पशु चिकित्सकों को बुलाकर ऊंट का इलाज करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सत्यवान, आईओ, पुलिस विभाग, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed