फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   CCTV reveals the mystery behind Amayra's death; she lost her life by drowning in a pond.

Amroha News: सीसीटीवी ने खोला अमायरा की मौत का राज, तालाब में डूबने से गई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
CCTV reveals the mystery behind Amayra's death; she lost her life by drowning in a pond.
डिडौली। ढकिया चमन गांव में तीन वर्षीय अमायरा की मौत का रहस्य सीसीटीवी फुटेज से खुल गया। पुलिस जांच में सामने आया कि बच्ची किसी आपराधिक घटना का शिकार नहीं हुई थी, बल्कि सड़क पर चलते समय पैर फिसलने से तालाब में गिर गई और डूबने से उसकी मौत हो गई। तालाब के सामने दुकान पर लगे चार कैमरों में घटना कैद हुई थी। एसओजी और डिडौली पुलिस ने छह दिन तक फुटेज खंगालकर हादसे की पुष्टि की।
विज्ञापन

अमायरा 17 अगस्त को दादी फातिमा के साथ बीमार बहन मुनाजरा का हालचाल जानने ढकिया चमन गई थी। खेलते समय वह लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर पांच टीमें लगाईं। पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ गांव और आसपास ड्रोन से तलाशी ली। नाले, खेत-खलिहान, जंगल, खंडहर और बंद मकानों की भी जांच की गई। डॉग स्क्वॉड की मदद और 100 से अधिक संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सीडीआर व लोकेशन की जांच के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

केरल में सैलून चलाने वाले अमायरा के पिता मोहम्मद रजा सूचना पर बुधवार को घर लौटे। 21 अगस्त को उन्होंने ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई। इसके बाद एसपी लखन सिंह यादव ने गांव और कोतवाली पहुंचकर तलाश तेज करने के निर्देश दिए। 22 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे मोहम्मद अली की बेटी सोनम ने तालाब में अमायरा का शव देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ तो डॉक्टरों के पैनल ने विसरा सुरक्षित कर लिया। इसके बाद पुलिस ने तालाब के सामने दुकान के चार कैमरों का डीवीआर कब्जे में लेकर फुटेज खंगाली। इसमें अमायरा अकेले सड़क पर आती दिखी। अचानक पैर फिसलने से वह तालाब में मुंह के बल गिर गई और डूब गई। पुलिस ने पिता मोहम्मद रजा, ग्राम प्रशासक पति जियाउलहक, चाचा कारी अजीम समेत कुछ ग्रामीणों को फुटेज दिखाकर हादसे की जानकारी दी।
एसपी लखन सिंह यादव के मुताबिक फुटेज देखने के बाद परिजन भी संतुष्ट हैं कि अमायरा के साथ कोई आपराधिक घटना नहीं हुई थी। उसकी मौत पैर फिसलने के बाद तालाब में गिरकर डूबने से हुई है, लेकिन अभी विसरा रिपोर्ट आना बाकी है।
-------------------

पुलिस ने मुझे कोतवाली बुलाकर अमायरा से संबंधित सीसीटीवी फुटेज दिखाई। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बच्ची अकेले जाती हुई नजर आ रही है और कुछ देर बाद उसका पैर फिसलने से वह तालाब में गिर जाती है। फुटेज देखने के बाद अब किसी व्यक्ति पर कोई शक नहीं है। घटना को लेकर जो भी आशंकाएं थीं, वह वीडियो सामने आने के बाद दूर हो गई हैं। ग्रामीणों को भी घटना की पूरी जानकारी हो गई है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद गांव के लोग भी संतुष्ट हैं कि बच्ची के साथ कोई आपराधिक घटना नहीं हुई।

- जियाउल हक, पति ग्राम प्रशासक, ढकिया चमन

----------
मैंने पुलिस द्वारा दिखाई गई घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज देखी है। वीडियो में मेरी बच्ची अमायरा अकेले जाती हुई दिखाई दे रही है। इसके बाद वह तालाब के पास पहुंचती है और पैर फिसलने से तालाब में गिर जाती है। फुटेज देखने से पहले घटना को लेकर मन में कई तरह की आशंकाएं और सवाल थे, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद अब मेरा शक दूर हो गया है। मुझे विश्वास हो गया है कि बच्ची के साथ कोई आपराधिक घटना नहीं हुई थी।
- मोहम्मद रजा, अमायरा के पिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed